फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Friend Allegedly Cheats Businessman of Rs 40 Lakh in Stock Market Investment Fraud

दगाबाज दोस्त: शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से ठगे 40 लाख रुपये, FIR हुई दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा में दोस्त ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी और उसकी पत्नी से कथित तौर पर 40 लाख रुपये ठग लिए। रकम सनराइज कैपिटल कंपनी के नाम पर अलग-अलग तारीखों में दी गई थी।

विज्ञापन
Friend Allegedly Cheats Businessman of Rs 40 Lakh in Stock Market Investment Fraud
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दोस्ती का फायदा उठाकर एक युवक ने कारोबारी से 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। शेयर बाजार में निवेश करने पर ज्यादा लाभ होने की बात कहकर इसे अंजाम दिया गया। शिकायत पर एकता थाने में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एकता क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी अप्रयांश प्रताप मिश्रा ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले जबलपुर निवासी पवन दुबे से मुलाकात हुई थी। पवन ने खुद को अंसल एमराल्ड हाइट्स में रहने वाला और सनराइज कैपिटल कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा लाभ कमाने वाला बताया। दोस्ती होने पर पवन ने उन्हें भी निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उसने अपने साले विकास दुबे, अनुज दुबे उर्फ जनार्दन और कानपुर निवासी मुकेश कुमार दिवड़े को भी जुड़ना बताया।
विज्ञापन




अप्रयांश का आरोप है कि पवन के कहने पर उन्होंने और पत्नी रश्मि ने 30 सितंबर, 2025 से मई 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल 40 लाख रुपये सनराइज कैपिटल कंपनी के नाम पर दिए। 30 मई से पवन दुबे गायब है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मामले में एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत पर एकता पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी से बचना है तो रखें ध्यान
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शेयर बाजार में निवेश से पहले कंपनी और व्यक्ति का सेबी पंजीकरण जरूर जांचें। किसी परिचित के कहने पर भी बिना सत्यापन किए रकम ट्रांसफर न करें। निश्चित या असामान्य मुनाफे का लालच ठगी का संकेत हो सकता है। निवेश के नाम पर निजी खाते में पैसा भेजने से बचें और सभी लेनदेन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। ठगी होने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed