{"_id":"67d1c6b19e1c84fe8e008ddc","slug":"friday-prayers-will-be-held-at-2-pm-in-jama-masjid-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-133580-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जामा मस्जिद में दोपहर दो बजे होगी जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जामा मस्जिद में दोपहर दो बजे होगी जुमे की नमाज
Wed, 12 Mar 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
होली व रमजान पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिहाज से पुलिस ने शहर की सड़कों पर पैदल गश्त की। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। होली के पर्व के दिन ही रमजान के दूसरे जुमे की नमाज होने के चलते पुलिस-प्रशासन के माथे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चिंता की लकीरें हैं। मगर, मुस्लिम समाज ने सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। शहर की जामा मस्जिद में दोपहर दो बजे नमाज होगी वहीं भोगांव में 2:15 बजे जुमे की नमाज होगी।
भोगांव की जामा मस्जिद में रमजान की नमाज का समय बढ़ा दिया गया है। खानकाहे रशीदिया बड़ी खानकाह के सज्जादा नशीन अब्दुल रहमान चिश्ती बबलू मियां ने मुस्लिम समाज से कहा है कि होली के दौरान निकलने से बचें। कोई रंग कोई डाल दे तो बुरा न माने। भोगांव की जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद शकील ऊर्फ फूलमियां ने एलान किया है कि जुमे की नमाज एक बजे होती थी। मगर, होली को देखते हुए के दूसरे जुमे की नमाज 2:15 बजे अदा की जाएगी। जामा मस्जिद सदर ने कहा कि हिन्दुस्तान भाईचारे वाला देश है। 14 मार्च को का होली का त्योहार है। इसी दिन जुमा मुबारक भी है। उन्होंने कहा कि होली में आमतौर पर 2 बजे तक रंग खेला जाता है। इसलिए हिंदू भाइयों के त्योहार को देखते हुए जुमा की नमाज अपने तय समय से कुछ देर से भी अदा की जा सकती है। इसके लिए उन्होंने कहा कि यदि होली में रंग खेलने के दौरान किसी मुस्लिम भाई पर रंग पड़ जाता है, तो इस दौरान विनम्रता बरतें और कपड़े पर रंग पड़ने पर भी अगर आप पाक हैं तो नमाज अदा की जा सकती है।