फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fresh Controversy at Agra University as Debarred Exam Centres List Remains Unclear

आगरा यूनिवर्सिटी में नया विवाद: डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची गायब, भड़के हुए छात्रों ने ये कहा

Sat, 18 Apr 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 11:43 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने के बाद भी डिबार परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं हुई है। इससे छात्रों और कॉलेजों में भ्रम की स्थिति है, जबकि छात्र संगठनों ने पारदर्शिता की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Fresh Controversy at Agra University as Debarred Exam Centres List Remains Unclear
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं। लेकिन डिबार किए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, जिससे महाविद्यालयों और छात्रों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन

दरअसल, पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के दौरान जिन कॉलेजों में नकल या अन्य अनियमितताएं सामने आई थीं, उन्हें डिबार किया गया था। ऐसे में छात्र संगठन और छात्रों की ओर से मांग थी कि सम सेमेस्टर परीक्षाओं से पहले इन केंद्रों की सूची सार्वजनिक कर दी जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि किन कॉलेजों में इस बार परीक्षाएं नहीं होंगी। यानी कि वो डिबार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाएं शुरू होने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र या पुष्टि नहीं की है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि डिबार किए गए केंद्रों पर परीक्षाएं कराई जा रही हैं या नहीं। इसी मुद्दे पर छात्र संगठनों ने सवाल उठाए हैं। विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष गौरव शर्मा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डिबार केंद्रों को छिपाया जा रहा है। उसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। जल्द से जल्द डिबार केंद्रों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करें। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed