फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   French company will make coaches for Agra Metro

आगरा मेट्रो: ताजनगरी में हवाई जहाज जैसी आरामदायक होगी मेट्रो की यात्रा

Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
French company will make coaches for Agra Metro
आगरा मेट्रो का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेल निर्माता कंपनी फ्रांस की एलस्टॉम ताजनगरी के लिए 28 मेट्रो कोच बनाएगी। कोच में यात्रा हवाई जहाज जैसी आरामदायक होगी। कोच के इंटीरियर से लेकर डिजाइन व सिटिंग प्लान खास होगा। आगरा, कानपुर और मथुरा के लिए 2051 करोड़ लागत से बनने वाले 201 कोच दिसंबर 2022 तक उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को मिल जाएंगे।

विज्ञापन


मेट्रो कोच निर्माण की दौड़ से चीनी कंपनियों के बाहर होने के बाद यूपीएमआरसी ने जुलाई 2020 में कनाडा की कंपनी बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन को 2051 करोड़ रुपये का ठेका दिया था। बड़ोदा (गुजरात) के प्लांट में कोच बनने थे, लेकिन 29 जनवरी फ्रांस की एलस्टॉम ने बॉम्बार्डियर ट्रांसपोर्टेशन का अधिग्रहण कर लिया है। 
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचनन मिश्र ने बताया जो काम पहले बॉम्बार्डियर को करना था अब वह एलस्टॉम करेगी। एलस्टॉम द्वारा बनाए जा रहे मेट्रो कोच में हवाई जहाज जैसी आरामदायक सुविधाएं होंगी। कोच की छत अंदर से मर्सडीज कार की तरह दिखाई देगी। सिटिंग प्लान अत्याधुनिक होगा। विदेशों में चलने वाली मेट्रो की तरह इन्हें डिजाइन किया जाएगा। आगरा के लिए पहले 28 कोच एलस्टॉम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 देशों में बना रही मेट्रो रेल
एलस्टॉम दुनिया के 14 देशों में मेट्रो रेल का निर्माण कर रही है। ट्रांसपोर्टेशन के अलावा एविएशन क्षेत्र में भी एलस्टॉम स्थापित है। 

तीन कोच की एक ट्रेन
ताजनगरी की मेट्रो तीन कोच की होगी। तीनों कोच में दोनों तरफ इंजन होंगे। इनमें प्रतिदिन 4.31 लाख यात्रियों की क्षमता होगी। 2025 के बाद आगरा मेट्रो में और कोच बढ़ाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed