फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free travel in roadways buses from 12 o'clock tonight

UP: रक्षाबंधन से पूर्व आज रात 12 बजे से मुफ्त में करें सफर, दिल्ली हो या आगरा...नहीं खरीदनी पड़ेगी टिकट

Sun, 18 Aug 2024 01:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 18 Aug 2024 01:55 PM IST
सार

रक्षाबंधन पर रात 12 बजे से 19 की रात 12 बजे तक बहनें रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। रोडवेज ने आगरा और दिल्ली रूट पर अतरिक्त बसें लगाई हैं।

विज्ञापन
Free travel in roadways buses from 12 o'clock tonight
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद

विस्तार

कासगंज में रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को बस यात्रा करने में दिक्कतें नहीं होंगी। बसों को लेकर उन्हें असुविधा नहीं होने पाए इसके लिए रोडवेज विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। दिल्ली और आगरा मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को रात 12 बजे तक बहनों के लिए रोडवेज बसों में यात्रा मुफ्त रहेगी। 
विज्ञापन


ई-टिकट मशीन में 24 घंटे के लिए शून्य बैलेंस पर टिकट बनाए जाने की व्यवस्था की गई है। रक्षा बंधन पर्व मनाने के लिए बहनें अपने भाइयों के यहां आएंगी। इससे यात्रियाें की भीड़ भी बढ़ेगी। इसको लेकर रोडवेज भी तैयार है। डिपो पर 96 बसें हैं। इन बसों को प्रमुख रूप से दिल्ली, आगरा, बरेली मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग और आगरा मार्ग पर बसों की संख्या में इजाफा किया है। इसके अतिरिक्त बरेली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। चालक परिचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि बसों को हर स्टॉपेज से यात्रियों को लेकर चलें। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन पर्व पर 18 अगस्त की रात से 24 घंटे के लिए महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त रहेगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed