फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Free ration distribution date extended in mainpuri

राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर: शासन ने बढ़ाई तारीख, अब 25 दिसंबर तक मिलेगा निशुल्क राशन

Fri, 24 Dec 2021 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Dec 2021 12:48 PM IST
सार

आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग सौरभ बाबू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 25 दिसंबर तक राशन वितरित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Free ration distribution date extended in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शासन की ओर से दिसंबर में निशुल्क राशन वितरण की तारीख बढ़ा दी गई है। अब 25 दिसंबर तक लोगों को राशन मिल सकेगा। ऐसे में जो लोग राशन लेने से छूट गए हैं, उन्हें एक और मौका मिल गया है। शासन के आदेश के बाद मैनपुरी के जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन डीलरों को पत्र जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


इस बार शासन के आदेश पर 12 दिसंबर से राशन वितरण शुरू हुआ था। लेकिन राशन की गोदामों पर जरूरत के अनुसार राशन न पहुंचने के चलते सभी दुकानों पर वितरण शुरू नहीं हो सका था। 16 दिसंबर के साथ सभी दुकानों पर वितरण शुरू हुआ। इसमें राशन कार्डधारकों को गेहूं, चावल के साथ ही नमक, चना और खाद्य तेल भी दिया गया। 
विज्ञापन


पहले 23 दिसंबर तक होना था वितरण 
पहले शासन ने 23 दिसंबर तक राशन वितरण करने के आदेश दिए थे। 23 दिसंबर तक जिले में कुल 92 प्रतिशत राशन का वितरण हो भी चुका है। लेकिन इसके बार भी शासन ने राशन लेने से वंचित रह गए उपभोक्ताओं के लिए एक और मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग सौरभ बाबू ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर 25 दिसंबर तक राशन वितरित करने के आदेश दिए हैं। आदेश आने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी ने सभी राशन डीलरों को पत्र जारी किया है। उन्होंने सभी डीलरों को 25 दिसंबर तक राशन वितरित करने के लिए कहा है। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वे जल्द से जल्द राशन प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed