फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   free entry in taj mahal during eid namaj 2022 agra

ताजमहल: ईद पर दो घंटे निशुल्क रहेगा प्रवेश, बाजारों में छाई रौनक

Mon, 02 May 2022 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 07:35 PM IST
सार

ताजमहल समेत तमाम मस्जिदों में मंगलवार को ईद की नमाज अता की जाएगी। नमाज के दौरान ताजमहल पर पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
free entry in taj mahal during eid namaj 2022 agra
ताजमहल की मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान माह की समाप्ति और 30 दिन के रोजों के बाद मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मस्जिदों से लेकर घरों में सोमवार को दिन भर तैयारियां चलीं। वहीं प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था के मद्देनजर सतर्क है, सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईद पर ताजमहल में मंगलवार सुबह दो घंटे नि:शुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

दो घंटे रहेगा निशुल्क प्रवेश

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने मंगलवार सुबह 7 से 9 बजे के बीच ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज के लिए दो घंटे निशुल्क प्रवेश देने का आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद ताजमहल में ईद की नमाज अदा की जाएगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच नमाजियों के निशुल्क प्रवेश रखा गया है। इस दौरान आने वाले पर्यटक भी निशुल्क प्रवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन

 

सख्त रहेगी सुरक्षा

अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि दो घंटे ताज पर केवल सुरक्षा जांच के बाद प्रवेश मिल पाएगा। कोरोना संक्रमण काल में दो साल बाद हजारों लोग ताजमहल पर नमाज पढ़ने आएंगे। ताजमहल के बाहर फतेहपुरी मस्जिद, काली मस्जिद में भी नमाज होगी। इंतजामिया कमेटी ने सभी लोगों से अपील की है कि कोई भी सड़क पर नमाज न पढ़ें। ताजमहल समेत क्षेत्र में कई मस्जिदें हैं, जहां अंदर ही नमाज अदा की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed