{"_id":"5965f0724f1c1b106d8b4712","slug":"free-civil-services-coaching-for-agra-university-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरीः अपने छात्रों को सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग देगा आगरा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरीः अपने छात्रों को सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग देगा आगरा विश्वविद्यालय
हितेश सिंह/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। पालीवाल पार्क परिसर स्थित इतिहास एवं संस्कृति विभाग में इच्छुक विद्यार्थियों को सिविल परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। एक घंटे सामान्य ज्ञान की नि:शुल्क कक्षा संचालित की जाएगी।
संस्थान के शिक्षक डा. बीडी शुक्ला ने बताया शैक्षणिक सत्र 2017-18 में संस्थान में कुछ नए कार्य करने की योजना बनाई गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने व्यवस्था की है कि हर संस्थान में एससी और एसटी के छात्रों को निशुल्क सामान्य ज्ञान पढ़ाया जाए।
विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से ऐसा नहीं हो रहा है। इस बार इतिहास एवं संस्कृति विभाग के अध्यक्ष डा. अनिल वर्मा योजना बनाई है कि न केवल संबंधित संस्थान बल्कि अन्य संस्थानों के परास्नातक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा। सभी वर्ग के छात्र पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
डा. अनिल वर्मा और डा. बीडी शुक्ला नियमित कक्षाएं समाप्त होने के बाद एक घंटे सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे या तैयारी के इच्छुक छात्राें को सामान्य ज्ञान पढ़ाएंगे। बीडी शुक्ला ने बताया कि सामान्य ज्ञान में सर्वाधिक प्रश्न इतिहास से जुड़े होते हैं। लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़ी संख्या में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं।

एजूकेशनल टूर पर जाएंगे छात्र
agra university
- फोटो : agra university
इतिहास एवं संस्कृति विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 में इतिहास के छात्रों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की योजना बनाई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। इससे छात्र-छात्राओं की विषय पर पकड़ और मजबूत होगी। अभी तक इतिहास के छात्रों को टूर पर ले जाने की व्यवस्था नहीं हैं। औरंगाबाद विश्वविद्यालय के साथ एमओयू साइन हुआ है। इसके उत्तर-दक्षिण भारत के संबंधों पर चर्चा के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विश्वविद्यालयों का छात्रों को भ्रमण कराया जाएगा। बता दें कि इतिहास और संस्कृति विभाग में एमए, एमफिल और आर्कबाइल स्टडी के पाठ्यक्रम संचालित हैं। एमए ओर एमफिल में 20-20 और आर्कबाइल स्टडी में 30 सीटें हैं।