फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraudsters took away cash from woman and cylinder in second incident

इसे कहते हैं आंखों में धूल झोंकना: महिला से ले उड़े मोबाइल और कुंडल, दूसरी जगह से सिलिंडर

Fri, 03 Mar 2023 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 06:50 PM IST
सार

महिला से नकदी, मोबाइल और कुंडल ले गए टप्पेबाज। वहीं दूसरी घटना में बाइक सवार फ्री सिलिंडर देने का वादा कर खाली सिलिंडर ले गए।
 

विज्ञापन
Fraudsters took away cash from woman and cylinder in second incident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फिरोजाबाद में टप्पेबाजों ने इस तरह आंखों में धूल झोंकी कि किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा कि वे ठगी का शिकार हो गए। टूंडला में  शुक्रवार दोपहर को महिला को शिकार बनाया। बीमार धेवते को देखने बेटी के घर जा रही महिला से टप्पेबाज नगदी, मोबाइल और कुंडल ले गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। वहीं दूसरी घटना में कस्बा जसराना के फरिहा रोड पर एक महिला से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में भरा हुआ सिलिंडर देने का वायदा कर बाइक सवार दो युवक दो खाली सिलिंडर ले गए।
विज्ञापन

ये है पहली घटना 

घटना टूंडला सुभाष चौराहे की है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के नगला नंदा निवासी श्यामवती शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब बीमार धेवते को देखने अपनी बेटी की ससुराल गढ़ी ठाकुरन थाना पचोखरा जा रही थी। टूंडला सुभाष चौराहे पर वह बेटी की ससुराल जाने के लिए वाहन तलाश रही थी। इसी बीच उनके पास एक युवक पहुंचा तथा दो दिन से भूखा होने की बात कहते हुए महिला से खाना खिलवाने की बात कहने लगा। इस बीच वहां अन्य अन्य युवक पहुंचा तथा वह महिला से उस युवक को खाने के पैसे देने के लिए कहने लगा। श्यामवती ने जब पैसे देने से इन्कार कर दिया तो उसने महिला को बातों में उलझा लिया तथा कहा कि कानों के कुंडल, मोबाइल और पैसे रुमाल में बंद करके रख लो नहीं तो कोई छीनकर ले जाएगा। यहां चोर बहुत हैं, वह बातों में आ गईं और उसके सहयोग से उन्होंने सभी सामान रुमाल में रख लिया। उन युवकों के जाने के बाद महिला ने जब रूमाल खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। रूमाल में मात्र एक एक के दो सिक्के रखे हुए थे जबकि उसका मोबाइल, 1500 रुपये और कानों के कुंडल गायब थे।
विज्ञापन

 

दूसरी घटना 

कस्बा के फरिहा रोड पर ईदगाह के पास रामवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर उनकी पुत्रवधुएं घर पर थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और खुद को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से जुड़ा होने की जानकारी दी। इस दौरान कहा कि योजना के तहत आपको फ्री में भरा हुआ सिलिंडर दिया जाएगा। खाली सिलिंडर मांगा। महिला ने विश्वासकर दो खाली सिलिंडर पकडा दिए। रामवीर की पत्नी मुन्नी देवी जब घर लौटकर आई तो पुत्रवधु ने पूरी जानकारी दी। अपने साथ ठगी होने का अहसास होने पर मुन्नीदेवी ने सभी को अवगत कराया। लोगों ने अपाचे सवार दोनों युवकों को तलाशने का प्रयास किया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed