{"_id":"692dabc1e422d92ede0e19fc","slug":"fraudster-was-caught-pretending-to-b-job-seeker-in-army-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेना में नाैकरी लगवाने का झांसा...फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेना में नाैकरी लगवाने का झांसा...फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिए, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
Mon, 01 Dec 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:27 PM IST
सार
आरोपी कई युवकों को सेना में नाैकरी झांसा देकर लाखों रुपये ठग चुका था। युवाओं को विश्वास में लेने के लिए वह फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवाओं को सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी करके फर्जी नियुक्तिपत्र थमाने वाले गैंग के वांछित बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में गैंग के दो और बदमाशों के नाम सामने आए हैं, जिसमें एक सेना कार्यालय में कार्यरत युवक बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक कुछ महीनों पूर्व क्षेत्र के युवाओं को एक गैंग के बदमाश ने सेना में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। इसमें रामपुर चंद्र सैनी के गौरव से 4 लाख रुपये, अभिषेक से 7 लाख रुपये, रवि कुमार से 7 लाख रुपये, पलोखरा के संतोष से 5 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए थे। फर्जी नियुक्तिपत्र भी दे दिया गया। जब युवाओं को पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने फोन से संपर्क किया। फोन स्विच ऑफ आने लगे।
इसके बाद पीड़ितों ने पिढौरा थाना में पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पिढौरा पुलिस क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली सेना में नौकरी लगवाने वाले गैंग का एक बदमाश बलाई तिराहे के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पकड़ा गया युवक पुष्पेंद्र उर्फ भूरा निवासी गांव आच्छेपुर थाना रब्बूपुरा जिला गौतम बुद्ध नगर है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि वह अपने गैंग के साथ मिलकर युवकों से फौज में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेता है। बताया कि उसके साथी इंद्रजीत चौधरी उर्फ बर्फी निवासी तिरघली गौतम बुद्ध नगर और सुमित चौधरी निवासी तनाजा थाना रब्बूपुरा गौतम बुद्ध नगर भी इसमें शामिल हैं। इसमें सुमित चौधरी सेना में नौकरी करता है। रुपये देने वाले युवकों को तसल्ली देने के लिए वह एडमिट कार्ड का इंतजाम करता है। पैसे लेने के बाद उन युवाओं से संपर्क बंद कर देते हैं। इस क्षेत्र में कई बार आए हैं और परिचित हैं। युवाओं की तलाश में वह आया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। साथ ही गैंग के अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।