फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud With Young Man In Case Of Job In Navy Bharti

आगरा: हवलदार बताकर नेवी में भर्ती के नाम पर 12 लाख की ठगी, रुपये मांगने पर पीटा

Wed, 17 Mar 2021 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 17 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud With Young Man In Case Of Job In Navy Bharti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कागारौल के मुक्खा गांव के एक व्यक्ति पर खुद को हवलदार बताकर जरार के दो भाइयों को नेवी में भर्ती कराने के नाम पर 12 लाख रुपये ठगने का आरोप है। ठगी करने के उसके गिरोह में पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। आरोप है कि दोनों भाइयों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया था। असलियत सामने आने पर रुपये मांगे तो मारपीट की गई। जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। बाह पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बाह थाना प्रभारी के मुताबिक जरार के मनीष ने तहरीर दी थी। इसके मुताबिक कागारौल थाना क्षेत्र के मुक्खा गांव निवासी पवन सिंह ने खुद को हवलदार बताकर मनीष और उसके भाई देवांशु को नेवी में भर्ती कराने का झांसा दिया। अपना आईकार्ड और नेवी की ड्रेस में फोटो दिखाकर पवन और उसके दोस्त रामू ने 12 लाख रुपये की मांग की। 8 अप्रैल 2019 को पवन, रामू और सूरजपुरा राजस्थान के कृष्णवीर सिंह ने चार लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद आठ लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए।
विज्ञापन


आगरा: शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने के दौरान बड़ा हादसा, जहरीली गैस बनने से पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सात जुलाई 2019 को नियुक्ति पत्र भेजकर 10 नवंबर को चिल्का ट्रेनिंग सेंटर पर रिपोर्ट करने को कहा। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। परिजनों के साथ मुक्खा गांव पहुंचे तो घर पर पवन उसके पिता सुरेश, मां सुनीता, दोस्त रामू व जगवीर ने रुपये वापस मांगने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मनीष की तहरीर पर बाह पुलिस ने पवन, रामू, कृष्णवीर, सुनीता, सुरेश, जगवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed