फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud with the principal posing as an employee of the education department got transferred

प्रधानाचार्य से ठगी: शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनकर दिया ऐसा झांसा, ट्रांसफर करा लिए 99990 रुपये

Tue, 09 May 2023 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 12:04 PM IST
सार

व्हाट्सएप पर 50 हजार रुपये भेजने का फर्जी मैसेज भेज दिया। बैंक जैसा मैसेज लगने पर वो उसे पहचान नहीं सके। इस पर उन्होंने काॅल किया।
 

विज्ञापन
Fraud with the principal posing as an employee of the education department got transferred
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आगरा के पीलाखार स्थित बाल भारती विद्यालय के प्रधानाचार्य को साइबर अपराधी ने ठग लिया। शिक्षा विभाग का कर्मचारी बनकर बच्चों की धनराशि भेजने का झांसा देकर खाते में 99990 रुपये ट्रांसफर करा लिए। प्रधानाचार्य ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की है।

विज्ञापन


ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज दो निवासी रहीस अहमद के साथ घटना हुई। उन्होंने बताया कि वह अपने स्कूल में आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश देते हैं। डाटा ऑनलाइन फीड होता है। छह मई को एक काॅल आई। काॅल करने वाले ने अपना नाम अरविंद बताया। कहा कि वो खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में तैनात है। आपने आठ बच्चों को आरटीई में प्रवेश दिया है। इन बच्चों के लिए सरकारी धनराशि आपको ट्रांसफर करनी है। ई-वालेट का नंबर बता दो। उन्होंने नंबर बता दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गैरमर्द के लिए उजाड़ लिया सुहाग: कत्ल के बाद रातभर पति की लाश संग सोती रही पत्नी, सुबह किया ये काम, लेकिन...

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर भेजे फर्जी मैसेज

इस पर उनके खाते में साइबर ठग ने पहले 10 रुपये भेजे। इसके बाद कहा कि वो 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है। मगर, व्हाट्सएप पर 50 हजार रुपये भेजने का फर्जी मैसेज भेज दिया। बैंक जैसा मैसेज लगने पर वो उसे पहचान नहीं सके। इस पर उन्होंने काॅल किया। उससे कहा कि आपने कितने रुपये भेजे हैं। आरोपी ने कहा कि 10 हजार। इस पर रहीस ने कहा कि उनके पास 50 हजार आए हैं। इस पर वो वापस करने के लिए कहने लगा। उन्होंने 40 हजार रुपये वापस कर दिए।

ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

तीन मैसेज और भेजे 

इसके बाद आरोपी ने तीन और मैसेज भेजे। इस बार भी कर्मचारी की गलती से रकम आने की बात कहकर रुपये वापस ले लिए। इस तरह से उनके खाते से 99990 रुपये निकल गए। उनकी लिमिट एक लाख रुपये प्रतिदिन की थी। इसलिए ज्यादा रकम नहीं दे सके। आरोपी ने ज्यादा रकम के मैसेज किए थे। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें - गुम हो गया दवा कारोबारी का पूरा परिवार: नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य, आगरा लौटे और फिर लापता...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed