{"_id":"617bd05691c7c81d071bd8d2","slug":"fraud-with-man-outside-the-bank-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में बैंक के बाहर ठगी: युवक को कागज की गड्डी थमाकर 23 हजार रुपये ले गए जालसाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में बैंक के बाहर ठगी: युवक को कागज की गड्डी थमाकर 23 हजार रुपये ले गए जालसाज
Fri, 29 Oct 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:20 PM IST
सार
फिरोजाबाद में शुक्रवार को दो जालसाजों ने एक युवक को ठगी का शिकार बना लिया। युवक बैंक में रुपये जमा करने आया था,लेकिन जालसाज उसे कागज की गड्डी थमाकर रुपये लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक के गेट पर एक युवक को कागज की गड्डी थमाकर 23 हजार से अधिक की नकदी ले गए। पीड़ित बैंक में रुपये जमा करने आया था। बैंक के गेट पर युवक के साथ हुई ठगी की सूचना पर उत्तर और दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जालसाजों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी सुहाग नगर निवासी मंगेश कुमार पुत्र मलखान सिंह लोडिंग ऑटो चालक है। वह शुक्रवार को करीब 23 हजार रुपये स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में जमा करने आया था। स्टेशन रोड स्थित दाऊजी मिष्ठान भंडार के समीप मंगेश कुमार को दो युवक मिले। उन्होंने मंगेश से कहा कि हमारे पास कुछ रुपये है जो अपने खाते में जमा कर दो और हमें बाद में दे देना।
विज्ञापन
कागज की दो गड्डी थमाकर गायब हुए जालसाज
उन्होंने मंगेश को दो लाख रुपये बताकर कागज की दो गड्डी उसे थमा दी और उसके साथ बैंक में पहुंच गए। मंगेश के बैंक के अंदर जाने से पूर्व जालसाजों से मंगेश से 23 हजार रुपये ले लिए और वहां से गायब हो गए। जब मंगेश रुपये जमा करने कांउटर पर पहुंचा तो नोटों की गड्डी के स्थान पर कागज की गड्डी निकली। मंगेश द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल दक्षिण रवि त्यागी और थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी करने के साथ ही जालसाजों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उनके बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष रवि त्यागी का कहना है कि युवक ने लूट की सूचना दी थी, लेकिन वह ठगी का शिकार हुआ था। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जालसाजों की तलाश की जा रही है।