{"_id":"626046d549d9612b3618626a","slug":"fraud-of-rs-6-50-lakh-from-a-woman-on-the-pretext-of-getting-a-house-mainpuri-news-agr530923130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान दिलाने के बहाने महिला से 6.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान दिलाने के बहाने महिला से 6.50 लाख रुपये
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के चांदेश्वर रोड के पास रहने वाली महिला से युवक ने मकान दिलाने के बहाने 6.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़िता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उर्मिला देवी ने बताया कि दिनेश कुमार निवासी सिरसागंज रोड, सुकरुल्लापुर खेरिया से आधा मकान खरीदा था। इस वजह से दिनेश व उसकी पत्नी साथ में ही रहते थे। करीब एक वर्ष पूर्व दिनेश ने कहा कि अपना घर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में है इसलिए इसे बेचकर दूसरी जगह ले लेंगे। वह इस पर तैयार हो गईं और मकान को 24 लाख रुपये में बिक्री कर दिया गया। दिनेश ने बिक्री किए उनके हिस्से के 12 लाख रुपये में से 5.50 लाख रुपये दे दिए और बाकी रुपये अपने पास रखे रहा। एक दिन वह पत्नी सहित गायब हो गया। उन्हें पता चला है कि दिनेश अगहत सराय एटा में सीमेंट बालू की दुकान किए हुए है। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
खाते से 61100 रुपये उड़ाए
मैनपुरी। शहर की बड़ी नगरिया निवासी युवक से ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। प्रेम सिंह के मोबाइल पर 23 जनवरी को एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह उनका परिचित बोल रहा है, उन्हें कुछ रुपये भेजने हैं। प्रेम सिंह ने पुत्र गोपाल से बात कराई। गोपाल को बातों में लेकर उसने खाते से 61100 रुपये ट्रांसफर कर लिए। बुधवार को जांच साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है। संवाद