फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of Rs 1.68 crore in the name of investing in hotel shares

Agra Crime: होटल के शेयरों में निवेश के नाम पर 1.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जांच के आदेश

Mon, 21 Nov 2022 11:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Nov 2022 11:00 PM IST
सार

पांच पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल के शेयरों में निवेश के नाम पर 1.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Fraud of Rs 1.68 crore in the name of investing in hotel shares
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

आगरा के एक फर्म के निदेशकों के खिलाफ सोमवार को एडीजी और एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई। पांच पीड़ितों ने शिकायती पत्र देते हुए फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल के शेयरों में निवेश के नाम पर 1.68 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। मामले में थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन

इन्होंने की शिकायत 

कमला नगर में रहने वाले भारती देवी, रिशिका वाधवानी, चंपा वाधवानी, महेंद्र कुमार वाधवानी और कमला नगर स्थित बसंत विहार निवासी मनीष तोमर सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। सभी ने अलग-अलग प्रार्थनापत्र दिए। आरोप लगाए कि उनके साथ डेवलपर्स फर्म के निदेशकों ने धोखाधड़ी की है। निदेशकों ने वर्ष 2014 में फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल के शेयरों में रुपये लगवाए थे। कहा था कि 12 प्रतिशत की दर से रकम में बढ़ोतरी होगी। 1.68 करोड़ रुपये शेयरों में लगवाए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन

दिया ये अश्वासन 

पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने अपनी रकम मांगी तो एक जमीन दिखाई। प्लाट देने का आश्वासन दिया। बाद में पता चला जो जमीन दिखाई गई थी, वह सरकारी थी। जमीन के कागजात फर्जी थे। वर्ष 2020 में आरोपियों के परिवार के मुखिया की मृत्यु हो गई। अब परिवार के लोग तगादा करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देते हैं। एडीजी जोन राजीव कृष्ण और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रार्थनापत्रों पर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ें - Ayushi Murder: पिता ने क्यों मारी गोली, मां ने ट्रॉली बैग में रखवाई थी लाश, खौफनाक वारदात की पढ़ें पूरी कहानी

शहर में धोखाधड़ी के कई मामले

शहर में धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिकायत फ्लैट और जमीन देने के नाम पर हैं। दूसरे नंबर पर रकम हड़पने की शिकायतें हैं। उन पर मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed