फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of 59 thousand rupees from the victim account on the pretext of updating the electricity bill

पुलिस से दो कदम आगे ठग: बदला तरीका, बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर खाता कर दिया साफ

Fri, 02 Jun 2023 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 12:30 PM IST
सार

बिजली बिल अपडेट करने का झांसा देकर पीड़ित के खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि मोबाइल पर कॉल कर ओटीपी पूछा था।  
 

विज्ञापन
Fraud of 59 thousand rupees from the victim account on the pretext of updating the electricity bill
साइबर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं है। अगर, अपडेट नहीं कराया तो बिजली काट दी जाएगी। इससे अधिक धनराशि जमा करनी होगी। कमला नगर के एक व्यक्ति को फोन कर उनसे यही कहा गया। इसके बाद उनसे ओटीपी पूछकर खाते से 59 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन


नटराजपुरम, कमला नगर निवासी रवि कपूर ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि बिजली कंपनी से बोल रहा हूं। आपका बिजली का बिल अपडेट नहीं है। इसे अपडेट करना होगा। उन्होंने मना किया, कहा बिल अपडेट है। वह बिल जमा कर चुके हैं। इसके बावजूद फोन पर बात करने वाले ने जानकारी लेकर बिल अपडेट करने को कहा।
विज्ञापन


मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा। उसे ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही खाते से 59 हजार रुपये निकल गए। शिकायत करने पर फोन काट दिया। साइबर सेल में शिकायत की गई। जांच के बाद बुधवार को थाना कमला नगर में केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विपिन गौतम का कहना है कि जिस मोबाइल नंबर से काॅल आई थी, उसकी आईडी पता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  तहसील में आई ऐसी आफत: कुर्सियां छोड़कर भागे अधिवक्ता, मुवक्किलों को भी लगानी पड़ी दौड़
 

सावधान: झांसे में नहीं आएं

साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी नए नंबर और नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बिजली बिल को अपडेट करने, बिल जमा नहीं होने का मैसेज भेजते हैं। यह भी लिखते हैं कि बिल जमा नहीं हुआ तो बिजली काट दी जाएगी। अपना एक नंबर देते हैं। कॉल करने पर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। सावधान रहने की जरूरत हैं। ऐसे लोगों के झांसे में नहीं आएं। मैसेज और काॅल आने पर बिजली कंपनी के ऑफिस में जाकर पता जरूर करें। फोन पर निजी जानकारी और ओटीपी किसी को नहीं बताएं।

ये भी पढ़ें -  आगरा में आई बेहद सस्ते फ्लैटों की स्कीम: पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर मिलेगा घर, जल्द शुरू होगें  रजिस्ट्रेशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed