फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud of 50 lakhs by putting fake forms of guarantor in the bank

Agra News: बैंक में गारंटर के फर्जी प्रपत्र लगाकर 50 लाख की धोखाधड़ी

Sun, 15 Jan 2023 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 50 lakhs by putting fake forms of guarantor in the bank
मैनपुरी।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के पार्टनर ने बैंक में गारंटर के फर्जी प्रपत्र लगाकर करीब 50 लाख का ऋण ले लिया। बैंक से जब ऋण वापसी को लेकर पत्राचार किया गया, तब धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पीड़ित ने यूनियन बैंक प्रबंधक, कर्मी व तीन पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांधी नगर निवासी संजीव यादव को 31 मार्च 2022 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मैनपुरी शाखा से एक नोटिस मिला। उसके अनुसार मां वैष्णो फार्मा के पार्टनर गजेंद्र प्रताप यादव, शिमला यादव, चंद्रप्रभा यादव निवासी आवास विकास कालोनी द्वारा लिए गए ऋण के गारंटर के रूप में उन्हें दर्शाया गया। नोटिस में उन्हें 15 दिन में करीब 47 लाख रुपया जमा करने को कहा गया। 28 जुलाई 2022 को करीब 50.49 लाख रुपया वसूली की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया। संजीव ने बताया कि उसने कभी भी उक्त लोगों को ऋण दिए जाने को लेकर कोई गारंटी नहीं ली थी। इस बाबत उन्होंने बैंक को पांच अगस्त को जवाब भेजकर कर सच्चाई बताई। बताया गया कि तत्कालीन प्रबंधक व तीन पार्टनर द्वारा गारंटर के फर्जी प्रपत्र लगाकर धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद भी बैंक जबरन रुपया वसूलने पर आमादा है। सात अक्तूबर को जनसूचना अधिकार के तहत बैंक से जानकारी मांगी तो जवाब में बताया कि मां वैष्णो फार्मा पार्टनर गजेंद्र सिंह, शिमला यादव, चंद्रप्रभा यादव को दिए गए 9.20 लाख रुपया ऋण के बाबत गारंटर का प्रपत्र उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

तब उसे पता चला कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मैनपुरी के तत्कालीन शाखा प्रबंधक, कर्मचारी गण और तीनों पार्टनर ने साज कर कूटरचित प्रपत्र तैयार कर बैंक का रुपया गबन किया है। इसकी वसूली के लिए वर्तमान प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मैनपुरी द्वारा उन पर अवैधानिक तरीके से दबाव बनाया जा रहा है। वर्तमान प्रबंधक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मैनपुरी द्वारा फर्जी व कूटरचित कागजात व गारंटी पत्र तैयार कर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed