{"_id":"679d9f7a7163cf177d016f9c","slug":"fraud-in-the-name-of-job-in-indian-oil-corporation-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने किया ऐसा कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक ने किया ऐसा कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान
Sat, 01 Feb 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:43 AM IST
सार
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में नौकरी के नाम पर ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। आगरा के आरोपी ने फिरोजाबाद के युवक से 7.82 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आगरा के एक युवक ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में नौकरी का झांसा देकर फिरोजाबाद निवासी युवक से 7.82 लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रुपये वापस करने की मांग की। एत्माद्दौला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सत्यनगर टापा कला निवासी जोगेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि उनके पुत्र विवेक और भतीजे सूरज की पढ़ाई करने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं लग पा रही थी। वह उनके भविष्य को लेकर चिंतित थे। इस बीच एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी रतन सिंह कुशवाह से मुलाकात हुई।
उसने इंडियन ऑयल में दोनों की नौकरी लगवाने के लिए 8 लाख रुपये मांगे। उनसे 1 लाख रुपये एडवांस और दोनों बच्चों के दस्तावेज ले लिए। परीक्षा भी दिलाई। बाद में आरोपी ने 6.82 लाख रुपये भी खाते में डलवा लिए। जब बच्चों की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने तगादा किया। इस पर धमकी देकर भगा दिया। एत्माद्दौला थाना प्रभारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।