फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud In Restaurant Business Crime News

रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर 37 लाख की धोखाधड़ी, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

Wed, 08 Jul 2020 03:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 03:45 PM IST
सार

पीड़ितों ने एसएसपी आफिस में शिकायत की

विज्ञापन
Fraud In Restaurant Business Crime News
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में रेस्टोरेंट में निवेश के नाम पर 37 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी दाऊदयाल अग्रवाल के अनुसार, निरमा भार्गव, उनके पति मनीष भार्गव, निर्मल गोयल और राजेंद्र गोयल से परिचय था। चारों ने रेस्टोरेंट में निवेश करने पर मुनाफा बताया। इस पर दाऊदयाल ने 12 लाख रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन


चारों ने उनके माध्यम से परिचित योगेश से 15 लाख और कनक अग्रवाल से दस लाख रुपये निवेश करा दिए। उन्हें चेक दे दिए थे। रेस्टोरेंट में साझीदारी के कागजात तैयार कराने की कहने पर सभी टालमटोल करने लगे। बाद में पता चला कि चेक पर फर्जी हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैनुपरी में प्रेम विवाह करने वाले दंपती पर बरसाईं गोलियां, पत्नी ने तोड़ा दम

पीड़ितों ने एसएसपी आफिस में शिकायत की। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया दाऊदयाल की तहरीर पर निरमा भार्गव, मनीष भार्गव, निर्मल गोयल और राजेंद्र गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed