फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud in registry office: Former stamp minister said when they didn't spare me what status of public

रजिस्ट्री दफ्तर में फर्जीवाड़ा: पूर्व स्टांप मंत्री बोले- जब मुझे ही नहीं छोड़ा...जनता की क्या बिसात

Wed, 29 Jan 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 09:43 AM IST
सार

सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में हुए फर्जी बैनामा कांड को लेकर पूर्व स्टांप मंत्री अरिदमन सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाड़े के खेल में वे खुद भी फंस चुके हैं।
 

विज्ञापन
Fraud in registry office: Former stamp minister said when they didn't spare me what status of public
पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री दफ्तर के रिकॉर्ड रूम में हुए फर्जी बैनामा कांड के बाद प्रदेश के पूर्व स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री अरिदमन सिंह ने तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। उनका कहना है कि मेरे ही किराएदार ने दुकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम करा लिया और दुकान बेच दी। इसमें बाह के प्रभारी सब रजिस्ट्रार की मिलीभगत है। ऐसे में हर तहसील में यह खेल चल रहा है। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने बयान जारी करके कहा है कि सदर तहसील ही नहीं, सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार चल रहा है। भ्रष्ट लोगों ने मुझे भी शिकार बना लिया। बाह के प्रभारी सब रजिस्ट्रार के साथ मिलकर मेरे किराएदार ने पिनाहट में मेरी दुकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कर दिया। जबकि मैं इस दुकान का टैक्स जमा करता हूं। मेरे पास इसका मालिकाना हक है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर ने जांच करवाई तो सच्चाई सामने आ गई। कोई आम आदमी होता तो भटकता ही रहता। अरिदमन सिंह ने कहा कि मैं जब स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री था, तब भी राधास्वामी मत का बोर्ड लगाकर कब्जा किया जा रहा था। इस संदर्भ में मैंने जांच करवाई तो उसमें गड़बड़ मिली। उसमें एक व्यक्ति के नाम माल रोड के बगल की रोड दिखाकर बैनामा कर दिया गया था। जांच में दोषी पाए गए सब रजिस्ट्रार एवं अन्य बाबू आदि को सस्पेंड कर दिया गया था। यह खेल तब से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed