{"_id":"5e9887378ebc3e78af5db3ec","slug":"fraud-in-lockdown-with-retired-bank-manager-at-home-delivery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: होम डिलीवरी के नाम पर शुरू हो गया साइबर अपराध, रिटायर्ड बैंक अधिकारी से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: होम डिलीवरी के नाम पर शुरू हो गया साइबर अपराध, रिटायर्ड बैंक अधिकारी से ठगी
Fri, 17 Apr 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
online fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप होम डिलीवरी कराने के लिए फोन करने जा रहे हैं तो सावधान! पहले यह देखिए कि जिस स्टोर से सामान मंगाना है, उसका मोबाइल नंबर सही है। शिवाजी नगर निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी बीके जैन के साथ बुधवार को ऐसी ही ठगी हुई। साइबर अपराधियों ने 710 रुपए ठग लिए और रकम की मांग कर रहे थे।
बीके जैन ने इसकी जानकारी पार्षद मुकुल गर्ग को दी। गर्ग ने बताया कि जैन ने पतंजलि स्टोर को होम डिलीवरी का ऑर्डर दिया था। गलती यह हुई कि नंबर गूगल से लिया।
वहां साइबर अपराधी ने पतंजलि स्टोर के नाम से अपना मोबाइल नंबर डाल रखा था। बीके जैन ने इसी को डायल कर दिया। 710 रुपए का सामान मंगाना था, अपराधी ने यह रकम पेटीएम करा ली। बाद में कह रहा था कि एक हजार रुपए का सामान और नोट कराओ, यह रकम भी पेटीएम करो।

मुकुल गर्ग ने जानकारी की तो पता चला कि इस क्षेत्र पतंजलि की होम डिलीवरी सुविधा ही नहीं है। पतंजलि से अधिकारी से भी उन्होंने बात की। जिस नंबर पर होम डिलीवरी के लिए फोन आया था, उस पर बात करनी चाही तो वह स्विच ऑफ हो गया।
हेल्पलाइन नंबर से ही मंगाए सामान
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि प्रशासन ने डोर स्टेप डिलीवरी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये कॉलोनीवार भी हैं। लोग इन पर ही फोन कर सामान मंगाएं।
फेसबुक एकाउंट हैक कर मांगी रकम
ताजगंज के राम निवास गुप्ता ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि उनके फेसबुक एकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और उनके परिचितों को संदेश भेजकर पैसे की मांग की। उसने उनके नाम से बताया कि बीमारी के उपचार के लिए पैसे की जरूरत है। राम निवास ने दो लोगों को ट्रेस कर उनके नाम भी पुलिस को बताए हैं। उनके मोबाइल नंबर भी दिए हैं।