फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud In Lockdown With Retired Bank Manager At Home Delivery

सावधान: होम डिलीवरी के नाम पर शुरू हो गया साइबर अपराध, रिटायर्ड बैंक अधिकारी से ठगी

Fri, 17 Apr 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud In Lockdown With Retired Bank Manager At Home Delivery
online fraud
अगर आप होम डिलीवरी कराने के लिए फोन करने जा रहे हैं तो सावधान! पहले यह देखिए कि जिस स्टोर से सामान मंगाना है, उसका मोबाइल नंबर सही है। शिवाजी नगर निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी बीके जैन के साथ बुधवार को ऐसी ही ठगी हुई। साइबर अपराधियों ने 710 रुपए ठग लिए और रकम की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बीके जैन ने इसकी जानकारी पार्षद मुकुल गर्ग को दी। गर्ग ने बताया कि जैन ने पतंजलि स्टोर को होम डिलीवरी का ऑर्डर दिया था। गलती यह हुई कि नंबर गूगल से लिया।
विज्ञापन


वहां साइबर अपराधी ने पतंजलि स्टोर के नाम से अपना मोबाइल नंबर डाल रखा था। बीके जैन ने इसी को डायल कर दिया। 710 रुपए का सामान मंगाना था, अपराधी ने यह रकम पेटीएम करा ली। बाद में कह रहा था कि एक हजार रुपए का सामान और नोट कराओ, यह रकम भी पेटीएम करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुल गर्ग ने जानकारी की तो पता चला कि इस क्षेत्र पतंजलि की होम डिलीवरी सुविधा ही नहीं है। पतंजलि से अधिकारी से भी उन्होंने बात की। जिस नंबर पर होम डिलीवरी के लिए फोन आया था, उस पर बात करनी चाही तो वह स्विच ऑफ हो गया।

हेल्पलाइन नंबर से ही मंगाए सामान
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि प्रशासन ने डोर स्टेप डिलीवरी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये कॉलोनीवार भी हैं। लोग इन पर ही फोन कर सामान मंगाएं।

फेसबुक एकाउंट हैक कर मांगी रकम
ताजगंज के राम निवास गुप्ता ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि उनके फेसबुक एकाउंट को किसी ने हैक कर लिया और उनके परिचितों को संदेश भेजकर पैसे की मांग की। उसने उनके नाम से बताया कि बीमारी के उपचार के लिए पैसे की जरूरत है। राम निवास ने दो लोगों को ट्रेस कर उनके नाम भी पुलिस को बताए हैं। उनके मोबाइल नंबर भी दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed