फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fraud by former minister of SP government in agra

सपा सरकार के पूर्व मंत्री से धोखाधड़ी: रकम लेने के बाद 15 साल तक किया गुमराह, बैनामा नहीं किया

Sun, 15 Oct 2023 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Oct 2023 10:06 AM IST
सार

जमीन बेचने के नाम पर पूर्व मंत्री के साथ साढ़े पांच लाख की धोखाधड़ी की गई। रकम लेने के बाद 15 साल तक गुमराह करते रहे। बैनामा नहीं किया।
 

विज्ञापन
Fraud by former minister of SP government in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे दयाराम प्रजापति जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का शिकार हो गए। जमीन दिखाने के बाद साढ़े पांच लाख रुपये में सौदा हुआ। रकम देने के बाद भी बैनामा नहीं किया गया। पूर्व मंत्री ने 4 लोगों के खिलाफ एत्माद्दौला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर निवासी दयाराम प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उन्हें विद्यालय खोलने के लिए जमीन की जरूरत थी। उन्होंने कई स्थानों पर जमीनें देखीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जसवंतनगर, इटावा के प्रीतम सिंह से हुई। प्रीतम सिंह ने बताया कि उसके दामाद कालीचरण का भूखंड रहनकलां, एत्मादपुर में है। आरोपियों ने 29 मार्च 2009 को उन्हें रहनकलां में जमीन दिखाई। आरोपी के साथ उसके दामाद के अलावा बनवारी लाल भी थे। 5.50 लाख रुपये में दो भूखंड का सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री के अनुसार उन्हाेंने 51 हजार रुपये एडवांस दे दिया। आठ अप्रैल 2009 को दो लाख रुपये तहसील में इकरारनामा के समय मुन्नी देवी और तीन लाख रुपये कालीचरन को दिए। इसमें गवाहों के नाम भी थे। इसके बाद आरोपी बैनामा करने के नाम पर 15 साल तक गुमराह करते रहे। दो फरवरी 2023 में उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजे। इस पर उन्हें 12 जनवरी को बैनामा करने के लिए एत्मादपुर तहसील आने को कहा। लेकिन आरोपी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह मुन्नी देवी व कालीचरन के घर पहुंचे तो आरोपियों ने बहाने बना दिए। इसके बाद दोबारा वकील से नोटिस भिजवाया मगर उन्होंने नोटिस नहीं लिए। इसके बाद आरोपियों ने 14 अगस्त 2023 को रजिस्टर्ड डाक से दो लिफाफे भेजे। एक लिफाफे में खाली कागज निकला। इस तरह आरोपियों की मंशा योजनाबद्ध तरीके से साजिश रचकर धन हड़पने की थी।


इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कालीचरन, प्रीतम सिंह, मुन्नी देवी और बनवारीलाल निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला राजकुमार ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed