{"_id":"6413038a792d2779ae0e5e25","slug":"fraud-15-lakhs-were-withdrawn-from-the-account-of-a-retired-tube-well-worker-by-changing-atm-in-firozabad-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM Fraud: रिटायर्ड नलकूप कर्मी का बदला एटीएम, जानकारी हुई तब तक खाते से निकल चुके थे 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM Fraud: रिटायर्ड नलकूप कर्मी का बदला एटीएम, जानकारी हुई तब तक खाते से निकल चुके थे 15 लाख रुपये
Fri, 17 Mar 2023 07:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:07 AM IST
सार
रिटायर्ड नलकूप कर्मी अपना मकान बनवा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना एक प्लॉट बेचा था और रकम अपने बैंक खाते में डाल दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में नलकूप विभाग में तैनात रहे रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से किसी ने उनका एटीएम बदल कर 15 लाख रुपये निकाल लिए। जब उनके पास एकाउंट में रुपये न होने का मैसेज पहुंचा, तो उनकी नींद उड़ गई। उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया तो उसमें धनराशि कुछ रुपये निकली। तब जानकारी हो सकी कि किसी ने एटीएम से रकम निकाल ली है। जिसके बाद पीड़ित बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
17 लाख रुपये में बेचा था मकान
नलकूप विभाग में तैनात रहे रिटायर्ड कर्मचारी स्वराज सिंह हाल में मेलावाला बाग में मकान बना कर रह रहे हैं। उन्होंने अपना एक प्लॉट 17 लाख रुपये में बेंचा था और पूरी रकम अपने बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा कर दी थी। दो लाख रुपये उन्होंने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए निकाल लिए थे, शेष 15 लाख रुपये उनके खाते में पड़े थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP Police Fake Encounter: अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली; FIR दर्ज
विज्ञापन