फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fourth Monday of Sawan Vehicles will not ply from Agra to Jaipur Highway traffic system will remain changed

सावन का चौथा सोमवार: आगरा से जयपुर हाईवे की ओर नहीं चलेंगे वाहन, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sat, 26 Aug 2023 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

सावन के चौथे सोमवार के लिए रविवार शाम चार बजे से यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पृथ्वीनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। 
 

विज्ञापन
Fourth Monday of Sawan Vehicles will not ply from Agra to Jaipur Highway traffic system will remain changed
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल

विस्तार

आगरा में सावन के चौथे सोमवार 28 अगस्त को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेले के लिए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद ने बताया कि शाहगंज से जयपुर हाईवे की तरफ सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। शहर में भारी वाहनों की एंट्री भी नहीं होगी। 27 अगस्त को शाम 4 बजे से 28 अगस्त तक की रात मेला समाप्ति तक यातायात में परिवर्तन रहेगा। 27 अगस्त की रात नो एंट्री भी नहीं खुलेगी।

विज्ञापन

डायवर्जन

. हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाथरस पुलिस हाथरस और सादाबाद से डायवर्ट कर सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर निकालेगी।
.फतेहाबाद रोड से वाहन इनर रिंग रोड होकर जाएंगे
. हाईवे एनएच-19 पर वाहन चलते रहेंगे। . फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
. अलीगढ़ और जलेसर एटा की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जाएंगे।
.रामबाग चौराहा, शाहदरा चुंगी और टेढ़ी बगिया से हाथरस जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
. रामबाग चौराहा, शाहदरा चुंगी और टेढ़ी बगिया से जलेसर-एटा की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से टूंडला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

विज्ञापन

. ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
.फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
. शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।
.फतेहपुर सीकरी तरफ से कोई भी भारी वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आएंगे। उन वाहनों को पथौली नहर से डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
.शहर के किसी भी प्रवेश मार्ग से कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
. रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधुनगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा चौराहे के बीच नो एंट्री
. वायु विहार से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जाएगा, ये सभी वाहन अमरपुरा से बोदला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
. पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा चौराहे के बीच समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
. तहसील तिराहे से कोई भी वाहन रुई की मंडी की ओर नहीं जाएगा। सभी वाहन पंचकुइयां मारुति स्टेट से बोदला चौराहा से अमरपुरा होकर जाएंगे।
. रामनगर की पुलिया चौराहा से शंकरगढ़ की पुलिया की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
.सीओडी तिराहे से कोई वाहन भोगीपुरा की तरफ नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed