फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fourth Day of Dashlakshan Parv: Offering of the Nirvana Laddu to Lord Pushpadanta.

दशलक्षण पर्व का चौथा दिन: चढ़ाया भगवान पुष्पदंत का निर्वाण लाडू

Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fourth Day of Dashlakshan Parv: Offering of the Nirvana Laddu to Lord Pushpadanta.
बाह: बाह के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण पर्व का उत्सव
बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैतपुर में दशलक्षण पर्व के चौथे दिन शनिवार को उत्तम शौच धर्म का उत्सव मनाया गया। अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के हुए विधान में आचार्य प्रभात शास्त्री एवं रोहित शास्त्री ने मन और आत्मा की पवित्रता तथा लोभ (लालच) के त्याग का संदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केवल पानी या साबुन से शरीर को साफ करना वास्तविक शौच नहीं है। आत्मा और विचारों को अशुद्ध भावनाओं, मायाचार और नकारात्मकता से मुक्त करना ही सच्चा शौच धर्म है। वहीं जैन धर्म के 9 वें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक महोत्सव निर्वाण लाडू चढ़ा कर मनाया। पूजन के दौरान वेदमंत्र तथा भजन कीर्तन हुए। इस दौरान बाह में दिनेश चन्द्र जैन, आशीष जैन, प्रशांत जैन, निशांत जैन, नितिन जैन, जैतपुर में राहुल जैन, प्रिंस जैन, मनोज जैन, नीतू, अंकिता, नेंसी, रजनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed