फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four year old innocent died due to electric current in the pole

Agra News: खंभे में करंट से चार साल के मासूम की मौत

Mon, 28 Aug 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four year old innocent died due to electric current in the pole
खंभे में करंट से चार साल के मासूम की मौत
विज्ञापन



-एमनपुर में हुई घटना, हादसे के बाद घर में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी



करहल। थाना क्षेत्र के गांव एमनपुर में सोमवार की सुबह एक चार साल का मासूम घर में खेलते समय टिनशेड के सहारे रखे लोहे के खंभे से छू गया। खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर मासूम की मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

गांव एमनपुर निवासी अनूप शाक्य के घर में टीनशेड पड़ा हुआ है। सोमवार की सुबह उनका चार वर्षीय पुत्र आदित्य टीनशेड के पास खेल रहा था। ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूट कर टीनशेड पर गिर गया। इसके चलते करंट प्रवाहित होने लगा। टिनशेड के सहारे रखे लोहे के खंभो में करंट दौड़ने लगा। इस बात से अंजान आदित्य ने खंभे को छू लिया और करंट लगने के बाद वह अचेत होकर गिर गया। बच्चे को करंट लगने की जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन कई चिकित्सकों के पास ले गए। सभी ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। करंट से मासूम आदित्य की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




इकलौता पुत्र था आदित्य

ग्रामीणों ने बताया कि अनूप शाक्य की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। चार वर्ष पूर्व आदित्य का जन्म हुआ था। आदित्य बेहद हंसमुख और घर में सभी का चहेता था। माता पिता तो उस पर जान छिड़कते थे। वह अनूप का इकलौता पुत्र था। लेकिन करंट लगने से हुए हादसे में मासूम की जान चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed