फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four year old girl dies after mad dog attack in mathura

पागल कुत्ते ने ले ली भाजपा नेता की मासूम भतीजी की जान, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 01 Jun 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 01 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
four year old girl dies after mad dog attack in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के पालीखेड़ा गांव में एक पागल कुत्ते ने भाजपा पार्षद की चार वर्षीय भतीजी की जान ले ली। वो घर के बाहर खेल रही थी। तभी पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल बच्ची ने बुधवार को मौत हो गई। 
विज्ञापन


शहर के वार्ड संख्या 9 से भाजपा के पार्षद गोविंद सिंह दिवाकर के भाई प्रताप हाईवे थाना क्षेत्र के गांव पालीखेड़ा में रहते हैं। प्रताप की चार साल की बेटी संजना के घर के बाहर खेल रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान यहां पहुंचे एक पागल कुत्ते ने संजना पर हमला बोल दिया। संजना के हाथ और पैर पर कई जगह काटा। परिवार वाले इलाज के लिए पास के डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में कुत्तों का आतंक

बुधवार को संजना की मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पार्षद ने बताया कि परिवार के बच्चे संजना के संपर्क में रहे हैं लिहाजा सभी को रेबीज का इंजेक्शन लगवाया गया है। 

गोविंद सिंह ने बताया कि संजना को तत्काल एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं लग पाया था। गांव वालों ने बताया कि पागल कुत्तों का इस कदर आतंक है कि कब किस पर हमला बोल दें कुछ कहा नहीं जा सकता। 

लोगों का कहना है कि शहर में रोज इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बता दें कि एक दिन पहले आगरा में एक पालतू कुत्ते ने हमला कर 10 साल के बच्चे को घायल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed