फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four year old girl death from heavy dose of injection in agra

इंजेक्शन के हैवी डोज से बच्ची की मौत, अस्पताल संचालक के खिलाफ शिकायत

Tue, 02 Jul 2019 11:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
four year old girl death from heavy dose of injection in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में इंजेक्शन के हैवी डोज से चार साल की बच्ची की मौत है। मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ रकाबगंज थाने में तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर और आईसीयू नहीं था। रेफर करने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


नामनेर निवासी विकास अग्रवाल एवं नीलू अग्रवाल ने बताया कि उनकी चार साल की इकलौती बेटी सान्वी 28 जून को उल्टी होने पर अर्जुन नगर स्थित बोहरा अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बाल रोग विशेषज्ञ नहीं थे। बच्ची को रात में इंजेक्शन लगाया तो तबियत बिगड़ गई और बेहोश हो गई।
विज्ञापन


उस वक्त अस्पताल में चिकित्सक और प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ नहीं था। ऑक्सीजन और आईसीयू की व्यवस्था नहीं थी। रात साढ़े ग्यारह बजे बच्ची को अन्य किसी अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर गए तो बताया कि इसकी मौत हो चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि बच्ची की मौत पहले ही हो गई थी। चिकित्सकीय सेवाएं बिना ही मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल संचालक डॉ. संजीव वोहरा का कहना है कि उनकी बेटी के गुर्दे का इलाज दिल्ली में चल रहा था। यहां दिखाने आए थे। बाल रोग विशेषज्ञों ने देखा था, लापरवाही नहीं बरती, अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed