फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three women drown off the soil Wall in Nagala Munda

मिट्टी की ढाय गिरी, दो महिलाओं की मौत, एक घायल

Wed, 29 May 2019 10:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 May 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Three women drown off the soil Wall in Nagala Munda
बचाव कार्य के लिए चलती जेसीबी मशीन और मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मुंडा के खलियान में मिट्टी की ढाय में तीन महिलाएं दब गईं। मौजूद लोगों ने एक महिला को तो बाहर निकाल लिया जिसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


दो महिलाओं के गहराई में दब जाने से उन्हें काफी देर बाद मृत अवस्था में निकाला जा सका। देर सायं तक चार जेसीबी मशीनों से खोदाई जारी रही। सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


गांव नगला मुंडा के खलियान में एक तालाब के समीप पीली मिट्टी निकलती है। इस मिट्टी का प्रयोग महिलाएं घर की लिपाई पुताई में करती हैं। पीली मिट्टी के लिए महिलाओं ने सुरंगनुमा स्थान बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव ऐंठपुरा की महिला सरोज (33) पत्नी अशोक, तारानी (30) पत्नी प्रेमपाल एवं गौरा (28) पत्नी इंद्रपाल पीली मिट्टी लेने इसी ढाय पर गईं। 

सरोज और तारानी करीब 14-15 फुट गहराई में थीं और गौरा ऊपर मिट्टी ले रही थी। इसी बीच मिट्टी की ढाय गिर गई। आसपास के लोगों ने गौरा को तो दौड़कर मिट्टी से बाहर निकाल लिया। जबकि सरोज और तारानी दब गईं। जानकारी होते ही नगला मुंडा और ऐंठपुरा के तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 

रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर सीओ सिटी आईपी सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे ने मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू कराया। पहले तो एक जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। देर रात 8:15 बजे सरोज और तरानी को बाहर निकाला। 

दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। चार जेसीबी मशीने खोदाई के लिए लगाई गईं। देर सायं तक ढाय में दबी महिलाओं को निकाला नहीं जा सका। कोशिशें जारी थीं, जबकि घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed