फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four U girders placed by crane for metro station in agra

आगरा: मेट्रो स्टेशन के लिए 24 घंटे में रखे गए चार यू गर्डर, प्रत्येक का वजन 150 टन

Mon, 15 Nov 2021 01:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 01:05 PM IST
सार

आगरा मेट्रो के पहले चरण में ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन का प्राथमिक कॉरिडोर बना रहा है। इसमें तीन एलिवेटेड व तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं।

विज्ञापन
Four U girders placed by crane for metro station in agra
आगरा मेट्रो का रखा गया यू गर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन का ट्रैक बनाने के लिए यू गर्डर रखने का काम शुरू हो चुका है। शुक्रवार रात पहला गर्डर रखा गया। बीते 24 घंटे में चार यू गर्डर रखे जा चुके हैं। तीनों स्टेशन के लिए 196 गर्डर रखे जाएंगे। जिनके ऊपर ट्रैक बिछेगा। प्रत्येक यू गर्डर का वजन 150 टन और लंबाई 28 मीटर है। जिन्हें क्रेन की मदद से पिलर पर रखा जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) पहले चरण में ताजपूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन का प्राथमिक कॉरिडोर बना रहा है। इसमें तीन एलिवेटेड व तीन भूमिगत मेट्रो स्टेशन हैं। भूमिगत स्टेशन के टेंडर नहीं खुले हैं। एलिवेटेड सेक्शन के लिए शुक्रवार रात को आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास पहला यू गर्डर रखा गया था। 
विज्ञापन


रविवार सुबह तक चार गर्डर रखे जा चुके हैं। ये गर्डर बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में प्री-कास्ट हो रहे हैं। वहां से इन्हें ट्रक से साइट पर लाया जाता है। जहां क्रेन की मदद से इन्हें पिलर पर रखा जाता है। आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट निदेशक अरविंद राय ने बताया कि यू गर्डर कार्य पूर्ण होने के बाद एलिवेटेड ट्रैक बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कॉरिडोर में छह स्टेशन बनेंगे
सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक 14 किमी. लंबे पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इनमें सात भूमिगत व छह एलिवेटेड होंगे। 13 में से 6 स्टेशन का प्राथमिकता कॉरिडोर बनेगा। जिस पर दिसंबर 2023 तक मेट्रो ट्रायल का दावा यूपीएमआसी ने किया।

273 करोड़ की लागत से निर्माण
तीनों एलिवेटेड स्टेशन का निर्माण सेम इंडिया बिल्टवैल कर रही है। जिनके लिए 273 करोड़ रुपये लागत आएगी। 24 महीने का समय मिला है। दिसंबर 2020 में कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed