{"_id":"6162dca58ebc3ed3d23717cd","slug":"four-trains-will-remain-closed-for-three-months-on-kasganj-kanpur-mathura-rail-route","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्री कृपया ध्यान दें: कासगंज-कानपुर-मथुरा रेलमार्ग पर तीन महीने तक चार ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री कृपया ध्यान दें: कासगंज-कानपुर-मथुरा रेलमार्ग पर तीन महीने तक चार ट्रेनों का संचालन रहेगा बंद
Mon, 11 Oct 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:14 AM IST
सार
रेलवे ने अभी से संभावना जाहिर की है कि दिसंबर माह में मौसम खराब रहेगा और घना कोहरा रहेगा, जिससे रेल परिचालन में फरवरी तक कठिनाइयां रहेंगी। इसी के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेन से यात्रा करने करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें...दिसंबर से फरवरी तक चार ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। यह ट्रेनें कासगंज-कानपुर-मथुरा ट्रैक की हैं। रेलवे ने खराब मौसम की संभावना जाहिर करते हुए ट्रेनों के संचालन को रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अभी से अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
कासगंज से बरेली-मथुरा-कानपुर ट्रैक की ओर लगभग 14 जोड़ी सवारी, विशेष, साप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक ट्रेनें संचालित हैं। इन ट्रेनों के संचालन में से अब कटौती होने वाली है। रेलवे ने अभी से संभावना जाहिर की है कि दिसंबर माह में मौसम खराब रहेगा और घना कोहरा रहेगा, जिससे परिचालन में फरवरी तक कठिनाइयां रहेंगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
इसलिए कासगंज से कानपुर की ओर चलने वाली ट्रेन संख्या 05039 एवं 05040 अपडाउन ट्रेन 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05118 मथुरा-छपरा एवं ट्रेन संख्या 05117 छपरा-मथुरा सुपरफास्ट ट्रेन भी 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द की गई है।
विज्ञापन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा की मद्देनजर अभी से यह सूचना जनहित में जारी कर दी है। संबंधित स्टेशन अधीक्षकों और स्टेशन मास्टरों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
इज्जतनगर रेलमंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे के उच्चाधिकारियों ने संभावित खराब मौसम के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए अभी से यह जानकारी साझा कर दी गई है।
नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत प्रकरण: खुलासे के करीब एसआईटी, मोबाइल के डिलीट मैसेज में छिपा मौत का राज!
इज्जतनगर रेलमंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे के उच्चाधिकारियों ने संभावित खराब मौसम के मद्देनजर ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रियों को असुविधा न हो इसलिए अभी से यह जानकारी साझा कर दी गई है।