{"_id":"658874c8305a25ddbe0ce24b","slug":"four-teams-formed-to-identify-the-dead-bodies-of-the-woman-and-the-youth-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-8961-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महिला व युवक के शव की शिनाख्त को चार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महिला व युवक के शव की शिनाख्त को चार टीमें गठित
Sun, 24 Dec 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के ढोलना क्षेत्र में एक महिला और गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक युवक का शव हत्या कर डाल दिया गया। अभी तक दोनों शवों में से किसी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया है। यह टीमें गैर जनपदों में गुमशुदगी की जानकारी कर शवों के शिनाख्त का प्रयास करेंगीं।
ढोलना क्षेत्र इशेपुर गांव के सूखे बंबा में 19 जुलाई की रात 30 वर्षीय महिला का शव मिला। पोस्टमार्टम में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसीक्रम में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गुड़ियाई गांव स्थित नहर की पटरी पर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर शव फेंरा मिला था। हत्यारों ने पहचान छिपाने को उसका चेहरा भी झुलसा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई, इस पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद घटना का खुलासा तो दूर अभी तक दोनों शवों की शिनाख्त तक पुलिस नहीं करा सकी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने दोनों हत्या को गंभीरता से लिया। साथ ही खुलसा के लिए उन्होंने चार टीमों को गठित किया। एसपी ने बताया कि महिला और युवक के शव की शिनाख्त के लिए चार टीमें गठित की गई है। जिसमें एसओजी, सर्विलांस, थाना पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें बनाकर सक्रिय की गई हैं। यह टीमें गैर जनपदों के थानों और गांवों में पहुंचकर पंपलेट, सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराएंगे।