{"_id":"6509e52e363c817f04015af4","slug":"four-teachers-suspended-for-making-false-complaint-against-clerk-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-4829-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लिपिक की झू्ठी शिकायत करने पर चार शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लिपिक की झू्ठी शिकायत करने पर चार शिक्षक निलंबित
Tue, 19 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में एक लिपिक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए झूठी शिकायत करने एवं शिकायत करने में सहयोग करने पर 4 शिक्षक निलंबित किए गए हैं। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। निलंबित शिक्षकों को अन्य विद्यालयों से संबंद्ध किया गया है।
गंजडुंडवारा के प्राथमिक विद्यालय नगला चिना पर तैनात शिक्षक विनीत कुमार ने बीएएसए कार्यालय के लिपिक नितिन शाक्य पर एरियर के भुगतान के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत के संबंध में जब बीएसए को जांच कराने के निर्देश मिले तो उन्होंने 13 सितंबर को एक जांच समिति का गठन कर दिया। इस जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। जांच में लिपिक पर लगाए गए रिश्वत के आरोप झूठे निकले। उनके विद्यालय के शिक्षक विमल यादव , उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेशपुर के शिक्षक जितेंद्र यादव, उच्च प्राथमिक विद्यालय छितैरा के शिक्षक अवनीश यादव की झूठी शिकायत में संलिप्तता पाई गई। इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।लेकिन शिक्षकों ने जो जबाव दिया वह असंतोष जनक पाया गया। इसके बाद इन चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया।