फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four students of Dr. Ambedkar University reached Russia will take training in Russian language for two months

Agra: ये चार रूसी छात्र सीखेंगे हिंदी, आगरा विवि के विद्यार्थी भेजे गए रूस...लेंगे रूसी भाषा का प्रशिक्षण

Thu, 20 Mar 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 10:07 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय के चार छात्रों को रूस जाने का मौका मिल गया है। वे माॅस्को स्टेट इंस्टीट्यूट में दो माह तक रूसी भाषा का प्रशिक्षण लेंगे।
 

विज्ञापन
Four students of Dr. Ambedkar University reached Russia will take training in Russian language for two months
रूस से आए छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा और मास्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन यूनिवर्सिटी (एमजीआईएमओ) के बीच हुए एमओयू में रूस के चार छात्र आगरा आए, वहीं आगरा से चार छात्रों का दल माॅस्को पहुंचा है। आगरा के छात्र दो माह रहकर रूसी भाषा सीखेंगे तो रूस के छात्र यहां हिंदी भाषा का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


रूस की अलीना केलेगोवा, एपटोरीन अफोनासेवा, एलीसी गुशचिन और ऑड्री पास्तुचोव एक महीने तक आंबेडकर विश्वविद्यालय में रहेंगे। वह एक माह तक हिंदी भाषा का अध्ययन करेंगे। आगरा से सुमित, शिवानी, सीमा और नीलम रूसी भाषा सीखने के लिए माॅस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन यूनिवर्सिटी (एमजीआईएमओ) पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra News: 15 लाख हड़पने की साजिश...दोस्त को दे आया रकम, फिर किया ऐसा नाटक; पुलिस भी चकरा गई
विज्ञापन
विज्ञापन



कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि एक्सचेंज प्रोग्राम से शैक्षिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ेगा। इससे पहले आए दल के सदस्य यूरी नई दिल्ली में रूसी दूतावास के सांस्कृतिक केंद्र में नियुक्त हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ सचिव डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि इंडोनेशिया के विश्वविद्यालय के शिक्षकों का 15 सदस्यीय दल भी आंबेडकर विश्वविद्यालय के साथ सहयोग के लिए आएगा।

केएमआई निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से भारतीय और विदेशी छात्रों के बीच संबंध और समझ बढ़ी है। एमजीआईएमओ विश्वविद्यालय के उपकुलपति इगोर पुट्सिन ने बताया कि रूसी छात्रों का डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के साथ अनुभव बहुत अच्छा रहा है। इसी साल सितंबर में रूसी छात्रों का नया दल छह माह के लिए हिंदी का अध्ययन करने विश्वविद्यालय आ रहा है।

ये भी पढ़ें - UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed