{"_id":"5982ea584f1c1bae288b4779","slug":"four-state-will-take-action-on-rumor-of-braid-cut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने की अफवाहों पर एक साथ ‘चोट’ करेंगे चार राज्य, खुफिया एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटने की अफवाहों पर एक साथ ‘चोट’ करेंगे चार राज्य, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
चार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में महिलाओं की चोटी कटने को लेकर उड़ रहीं अफवाहों ने शासन को भी बेचैन कर दिया है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद गृह विभाग ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। क्योंकि इन चार राज्यों में ही यह घटनाएं हो रही हैं लिहाजा सूचनाएं साझा करके उन लोगों को ढूंढने के लिए कहा गया है जो इस तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं।
महिलाओं की चोटी कटने की सबसे पहली घटना दिल्ली के एक गांव से प्रकाश में आई थी। इसके बाद राजस्थान और हरियाणा तक शोर मच गया। महिलाओं की चोटियां कटने लगीं। अब राजस्थान और हरियाणा से सटे मथुरा जनपद के इलाकों में यह घटनाएं होने लगी हैं। कोसीकलां, नंदगांव, फरह, ओल, मांट, नौहझील और टैंटीगांव में चोटियां कट रही हैं।
लगातार दो दिन से होने वाली घटनाओं पर खुफिया एजेंसियों ने जो शासन को इनपुट दिया था उसमें कहा गया था कि कुछ महिलाओं की चोटी तो कटी है लेकिन उसके पीछे तंत्र-मंत्र माना जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने यह भी कहा कि अगर इन अफवाहों पर विराम नहीं लगाया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।

Trending Videos
यूपी सरकार ने केंद्र से की बात
bjp leader shrikant sharma
- फोटो : pti
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शासन तक मामला पहुंचा है। हमने इस संबंध में दिल्ली भी बात की थी। उत्तर प्रदेश में जो मामले पहुंचे वह दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से होते हुए आए। हरियाणा और राजस्थान में सबसे ज्यादा अफवाहें फैल रही हैं।
गृह विभाग ने इन राज्यों की खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया है। खुफिया एजेंसियां एक दूसरे से इनपुट लेकर काम करेंगी। जहां भी चोटी कटने की घटना होगी वहां यह लोग पहुंचेंगे और पूरी पड़ताल करेंगे। उन्होंने इस संबंध में डीएम और एसएसपी से भी कहा है कि वह जनता के बीच जाकर पड़ताल करें।

ग्राम प्रधानों को भी निर्देश
चोटी कटने की घटनाएं
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में प्रशासन ने ग्राम प्रधानों को लगाया है कि अगर कहीं चोटी कटने की घटना सामने आती है तो तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों से बात की जाए। जो महिला चोटी कटने की बात कर रही है उससे बात की जाए। लोगों को समझाया जाए कि वह इस प्रकार की घटनाओं पर ध्यान न दें। पुलिस को बताया जाए। गांव में प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को भी लगाया जा रहा है। वह भी लोगों को जागरूक करेंगे।