फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four sanitation workers injured after being buried under debris after wall of drain collapsed in Agra

Agra: नाले की चल रही थी सफाई, अचानक भरभराकर गिरी दीवार; मलबे में दबकर चार सफाईकर्मी घायल

Mon, 18 Dec 2023 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 09:39 AM IST
सार

आगरा में नाले की सफाई चल रही थी। इशी समय अचानक नाले की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर चार सफाईकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
four sanitation workers injured after being buried under debris after wall of drain collapsed in Agra
Agra: अचानक भरभराकर गिरी नाले की दीवार; मलबे में दबकर चार सफाईकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में छावनी क्षेत्र में दयानंद सरस्वती स्कूल के नजदीक नाले की सफाई कर रहे चार कर्मचारियों के ऊपर नाले की दीवार गिर पड़ी। चीखपुकार सुनकर वहां काम कर रहे अन्य लोगों ने दबे कर्मचारियों को बाहर निकाला। कर्मचारियों को छावनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


छावनी क्षेत्र में इन दिनों नाले नालियों की साफ-सफाई की जा रही हैं। बिना सुरक्षा उपकरणों के ही कर्मचारी सफाई कार्य कर रहे हैं। रविवार सुबह दयानंद सरस्वती स्कूल के पास नाले की सफाई के लिए पहुंचे कर्मचारी नाले में उतर कर सफाई कर रहे थे कि 5 से 6 फुट ऊंची दीवार उन पर गिर गई। 4 कर्मचारी दब गए।
विज्ञापन


चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मलबे और ईंट-पत्थरों के बीच दबे साथियों को निकाला। सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई के दौरान नाले की दीवार गिरने से चार कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed