फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four police stations will be opened on Yamuna Expressway to prevent accidents

सुरक्षा: हादसे रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर खुलेंगे चार थाने, इसी माह चालू करने की कवायद

Tue, 10 May 2022 05:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा/आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा/आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 May 2022 05:17 PM IST
सार

मथुरा हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शासन को एक्सप्रेसवे पर चार थाने खोले जाने का प्रस्ताव भेजा है। इससे एक्सप्रेसवे के आसपास सुरक्षा और बेहतर होगी। 

विज्ञापन
Four police stations will be opened on Yamuna Expressway to prevent accidents
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क हादसों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर चार नए थाने खोले जाएंगे। यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों ने शासन के पास इसका प्रस्ताव भेजा है। इन थानों को मई माह में चालू करने की कवायद की जा रही है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले सप्ताह सड़क हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


हादसे से सबक लेते हुए प्राधिकरण ने शासन के समक्ष यह प्रस्ताव भेजा है। चार नए थाने खुलने से एक्सप्रेसवे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। यह चारों थाने गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में खुलेंगे। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर अभी तीन एंबुलेंस जेपी कंपनी और तीन एंबुलेंस यीडा की ओर से चलाई जा रही हैं। 
विज्ञापन


अब एंबुलेंस की संख्या बढ़ाकर 12 की जा रही है। निजी कंपनियों से सीएसआर के माध्यम से भी और एंबुलेंस बढ़ाई जाएंगी। प्राधिकरण हर थाना क्षेत्र में 5 एंबुलेंस रखने की योजना पर काम कर रहा है। सीईओ ने बताया कि पेट्रोलिंग के लिए अभी 14 पीसीआर है लेकिन इनको 28 करने का निर्णय लिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में बनाया जाएगा ट्रामा सेंटर 

यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों में घायलों को इलाज देने के लिए सेक्टर-18 और 20 में ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। इनमें एक सरकारी और एक निजी ट्रामा सेंटर होगा। सरकारी सेंटर 200 बेड का होगा। जबकि निजी ट्रामा सेंटर की क्षमता 500 बेड की होगी। अधिकारियों ने बताया कि निजी ट्रामा सेंटर को ई-नीलामी से खरीदा जा सकेगा। इसमें किसी तरह की प्राधिकरण की ओर से छूट नहीं दी जाएगी।

108 करोड़ किया गया था सुरक्षा के लिए खर्च

पिछले साल आईआईटी दिल्ली से एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों के कारणों की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट में जिन खामियाें का जिक्र किया गया था उन्हें दूर किया गया। सड़क सुधार पर करीब 108 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के लिए फिर बढ़ाया जाएगा बजट

सीईओ ने बताया कि चार थानों के अलावा स्टाफ और अन्य सुविधाओं के लिए फिर से बजट की व्यवस्था की जाएगी और खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सड़क किनारे रुकने वाले वाहनों को लेकर भी योजना बनाई जा रही है। यदि वाहन रुकें नहीं तो हादसों में कमी आएगी। वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग के लिए बोर्ड आदि भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed