फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four players from Agra to showcase their skills at the national Taekwondo competition

Agra News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे आगरा के चार खिलाड़ी

Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Four players from Agra to showcase their skills at the national Taekwondo competition
आगरा के खिलाड़ी
आगरा। खेल के मैदान में अपनी चमक बिखेरने और प्रदेश का मान बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की 23 सदस्यीय ताइक्वांडो टीम अयोध्या से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गई। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई इस टीम में आगरा के चार होनहार खिलाड़ी आरोही भदौरिया (49 किग्रा), अमन कुमार (45 किग्रा), कुणाल उपाध्याय (63 किग्रा) और लकी कुमार (78 किग्रा) शामिल हैं। मास्टर पंकज शर्मा के अनुसार, हाल ही में गोरखपुर में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 28 पदक जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम करने वाले इन खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक की उम्मीदें हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, डीआईओएस रवींद्र पाल सिंह तोमर सहित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed