फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four pillars were constructed on the Yamuna for the metro.

Agra News: मेट्रो के लिए यमुना पर चार पिलर का हुआ निर्माण

Sat, 11 Jul 2026 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four pillars were constructed on the Yamuna for the metro.
यमुना पर मेट्रो ट्रेन के लिए बनाए जा रहे है पिलर। अमर उजाला
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर में यमुना पर बन रहे पुल का कार्य तेज कर दिया है। यहां चार पिलर बन चुके हैं। तीन की पाइलिंग हो गई है। एक पिलर का निर्माण रह गया है। दिसंबर तक पुल बन जाने की संभावना है। अगले साल मार्च तक परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे लोग 30 किमी तक मेट्रो से सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। यह 16 किमी लंबा है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसी कॉरिडोर में यमुना पर मेट्रो के लिए पुल बनाया जा रहा है। पुल के लिए 8 पिलर बनाए जा रहे हैं। इसमें से चार तैयार हो गए हैं। तीन की पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है। एक पिलर यमुना के किनारे है, इसका कार्य भी हो रहा है। इसके ऊपर से ही मेट्रो कालिंदी विहार तक चलेगी। अगले साल मार्च में दूसरा कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और मेट्रो चलने लगेगी। इसी कॉरिडोर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो दिसंबर तक चलने लगेगी। पहले कॉरिडोर के लिए ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं। इसमें अब ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक मेट्रो चल रही है। आईएसबीटी तक अगले महीने से मेट्रो चलने लगेगी। अंतिम दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा का निर्माण भी दिसंबर तक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed