{"_id":"5fa131338ebc3e9b7c13c0ba","slug":"four-performed-hanuman-chalisa-on-religious-place-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गोवर्धन की मस्जिद में चार युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, वायरल किए फोटो, हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गोवर्धन की मस्जिद में चार युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, वायरल किए फोटो, हिरासत में लिए गए
Wed, 04 Nov 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
आरोपी युवकों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बरसाना मार्ग स्थित इबादतगाह पर मंगलवार सुबह चार युवकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद युवकों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो चारों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। गोवर्धन कोतवाली में पुलिस चारों युवकों से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चारों युवकों में जतीपुरा मार्ग गोवर्धन निवासी सौरभ नंबरदार, राघव मित्तल, कृष्णा ठाकुर और पुरोहित पाइसा निवासी कान्हा हैं। इन चारों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि नंदगांव स्थित नंदबाबा मंदिर में दो युवकों ने नमाज अदा की थी। इसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इस मामले में मंदिर के सेवायत ने चार युवकों के खिलाफ थाना बरसाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद दिल्ली निवासी फैजल खाना को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मथुरा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कोई भी व्यक्ति अगर माहौल खराब करने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने शांति पूर्ण माहौल कायम रखने के लिए शहरवासियों से अपील की है।
विज्ञापन