फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four people killed in car collided with tractor in Mainpuri

मैनपुरी में सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे युवकों की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 14 May 2022 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 05:26 PM IST
सार

करहल क्षेत्र में शुक्रवार रात सिरसागंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चले रहे ट्रैक्टर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों सहित चार की मौत हो गई। 

विज्ञापन
four people killed in car collided with tractor in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात सड़क हादसा हो गया। सिरसागंज मार्ग पर दंडोती मंदिर के पास एक कार ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में इटावा के रहने वाले कार सवार तीन युवकों सहित चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार चल रहा है। शनिवार को इटावा में शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन


इटावा के सराय दयानत निवासी बांकेलाल शुक्रवार को दामाद की पुत्री का तिलक चढ़ाने के लिए मैनपुरी आए थे। सराय दयानत मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय धीरज कुमार अपने साथी 20 वर्षीय अंकित, 17 वर्षीय नीरज और 22 वर्षीय तेजपाल निवासी लोहन्ना अड्डा थाना सिविल लाइन के साथ वैगनआर कार से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। 

विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात हुआ सड़क हादसा 

देर रात तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सभी लोग कार से वापस सराय दयानत लौट रहे थे। करहल थाना क्षेत्र में सिरसागंज मार्ग पर दंडोती मंदिर के पास कार आगे जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर में थ्रेसर लगा हुआ था। हादसे में कार सवार चारों युवक और ट्रैक्टर सवार तपा की नगरिया करहल निवासी 55 वर्षीय शिवराम सिंह, दिनेश कुमार और जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। मेडिकल कॉलेज में अंकित, धीरज, तेजपाल और तपा की नगरिया निवासी शिवराम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे में घायल कार सवार नीरज को परिजन गंभीर हालत में ग्वालियर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed