फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four people injured after car overturns on Yamuna Expressway in agra

आगरा में सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी कार, चार लोग घायल

Mon, 28 Jun 2021 08:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Jun 2021 08:40 PM IST
सार

बिहार के रहने वाले लोग कार से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जा रहे थे। खंदौली के धौरउ गांव के पास उनकी कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। 

विज्ञापन
four people injured after car overturns on Yamuna Expressway in agra
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: घटना स्थल पर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर धौरउ गांव के पास सोमवार दोपहर दिल्ली की ओर जा रही कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी दिशा में 40 फीट दूर जा कर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर एक्सप्रेसवे पर तैनात गार्डों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया है।

विज्ञापन


टोल प्लाजा प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि सोमवार को  कार सवार राजेश, अजय, प्रदीप और विनीत निवासी मधुबनी, बिहार से दिल्ली जा रहे थे। कार राजेश चला रहा था। दोपहर करीब तीन बजे ग्राम धौरउ के पास अचानक कार का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी दिशा में 40 फीट दूर जाकर पलट गई। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई अन्य वाहन चपेट में नहीं आया। चीख पुकार सुनकर एक्सप्रेसवे पर तैनात गार्ड मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर सुचारु कराया यातायात
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद दिल्ली की ओर से आ रहे वाहनों को दुर्घटना स्थल से थोड़ा पहले रोक दिया गया। वाहनों के रोके जाने से रोड पर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के किनारे करवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। चौकी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed