फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four people including the organization secretary and treasurer of cowshed are jailed for the death of cows

UP: गोवंशों के मरने पर गोशाला के संस्था सचिव, कोषाध्यक्ष सहित चार को जेल

Tue, 12 Nov 2024 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 10:34 AM IST
सार

गोशाला का संचालन करने वाली एसपीसीए का पट्टा निरस्त करने और मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने संस्था के सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 4 को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
Four people including the organization secretary and treasurer of cowshed are jailed for the death of cows
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग स्थित गोशाला का संचालन करने वाली एसपीसीए का पट्टा निरस्त करने और मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने संस्था के सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 4 को गिरफ्तार कर लिया। चारों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में कमिश्नर जे रविन्दर गाैड ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



नगर निगम के लिपिक गजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने सोसाइटी फाॅर द प्रिवेंशन आफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) संस्था को वर्ष 2003 में खसरा संख्या 81 माैजा जगनपुर में 9680 वर्गगज जमीन पट्टे पर दी गई थी। इसमें बीमार, घायल पशुओं के उपचार और रखरखाव की व्यवस्था निशुल्क करनी थी। कहा गया कि 7 नवंबर को नगर निगम की टीम ने बीमार गोवंशों को गोशाला में पहुंचाया था। मगर, संस्था के सचिव धीरेंद्र शर्मा और कर्मचारियों ने टीम से अभद्रता की। बीमार पशुओं को लेने से इन्कार कर दिया। गोवंशों को संस्था के अंदर गेट के एक तरफ उतरवाया। शाम को पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'ये फैमिली घर है' पॉश एरिया और आलीशान कोठी...अंदर ऐसे हाल में मिले लड़के-लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाज में मर गए चार गोवंश
पता चला कि गोवंशों का उपचार नहीं किया गया था। वह गेट के पास ही पड़े थे। बाद में दूसरी गोशाला के चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया गया। इलाज में देरी से 4 गोवंश मर गए। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जानकारी पर डीएम ने जमीन का पट्टा निरस्त कराया। रविवार को एसपीसीए डीएम, कमिश्नर और नगरायुक्त निरीक्षण करने पहुंचे।

दर्ज कराया मुकदमा
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 132, पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को संस्था के सचिव धीरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अरविंद गांधी, कर्मचारी रामेश्वर और रंजीत को गिरफ्तार किया। धीरेंद्र मदिया कटरा और अरविंद कमला नगर के रहने वाले हैं। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए। मामले में साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed