{"_id":"63b28b53eea45d222b148cff","slug":"four-people-died-in-different-road-accidents-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सड़क हादसों में चार की मौत, पिता की मौत पर अस्पताल जा रहा था, रास्ते में भारी वाहन ने मार दी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सड़क हादसों में चार की मौत, पिता की मौत पर अस्पताल जा रहा था, रास्ते में भारी वाहन ने मार दी टक्कर
Mon, 02 Jan 2023 01:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:14 PM IST
सार
आगरा में नए साल पर चार परिवारों में मातम छा गया। शनिवार और रविवार को 24 घंटे में हुए हादसों में एक किशोरी सहित चार की मौत हो गई। सिकंदरा क्षेत्र में तीन और एत्माद्दौला में एक हादसा हुआ है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कीठम मोड़ पर शनिवार रात नौ बजे हादसा हुआ। फरह के मोहल्ला शाही निवासी मनीष कुमार के पिता एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत की खबर आई थी। इस पर मनीष अस्पताल जाने के लिए निकला था। रास्ते में किसी वाहन से टक्कर हो गई। डिवाइडर से सिर टकराने से मनीष की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरा हादसा रात तकरीबन दो बजे गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास हुआ। स्कूटर सवार तीन युवक हादसे में घायल हो गए। नरायच स्थित राकेश नगर निवासी आकाश (18) की मौत हो गई। हादसे में घायल दो युवक अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
बृज दीप कॉलोनी निवासी लालू यादव की औद्योगिक क्षेत्र में सब्जी की दुकान है। रविवार की शाम को लालू की 15 साल की बेटी श्रीदेवी दुकान के पास खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार गाड़ी आई। गाड़ी चपेट में आकर श्रीदेवी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पैदल जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर
तीसरा हादसा यमुना ब्रिज घाट पर हुआ। मोती महल निवासी धारा सिंह (53) मजदूर थे। शनिवार रात तकरीबन 10 बजे घाट से होकर पैदल घर की तरफ आ रहे थे। घाट पुल के मोड़ पर पीछे से आ रही बाइक ने की टक्कर मार दी। धारा सिंह दूर जाकर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गईं। बाइक सवार भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।