फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   four patients dies and 234 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना: 24 घंटे में चार मरीजों की मौत, 234 नए संक्रमित मिले, 616 ठीक भी हुए

Fri, 07 May 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 12:11 AM IST
सार

बुधवार को 205 नए मरीज मिले थे। 24 घंटे में नए मरीजों के आंकड़े में थोड़ा इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
four patients dies and 234 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना वायरस: थर्मली स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के नए मरीजों में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 24 घंटे में 234 नए संक्रमित दर्ज हुए हैं। चार मरीजों की मौत हुई है। 616 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मामलों की संख्या 2741 है। जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 22853 पर पहुंच गया है। इनमें 19823 मरीज ठीक हो चुके हैं। 289 की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


जिले में 30 अप्रैल का रात से लॉकडाउन है। लोगो घरों में हैं। देहरी नहीं लांघी तो संक्रमण की कड़ी टूटती नजर आई हैं। 21 दिन बाद बुधवार को सबसे कम 205 नए मरीज मिले थे। हालांकि बीते 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या में थोड़ा इजाफा हुआ है। अंतिम बार 13 अप्रैल को 197 मरीज मिले थे। इसके बाद लगातार रोजाना 200 से ज्यादा मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू में शहर में लोगों ने संयम बरता है। संक्रमण की कड़ी टूट रही है। आगामी दिनों में नए मामलों में और कमी आने के आसार हैं। बता दें कि जिले में 7.70  लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.74% है। प्रत्येक 100 लोगों की जांच में लगभग तीन संक्रमित मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीकरी के चार गांव में नौ संक्रमित मिले
फतेहपुर सीकरी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) के अलावा गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को गांव सांथा में 40 लोगों की कोविड जांच हुई, जिसमें तीन लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा गांव कछपुरा, मंडी गुड़ और कोरई के साथ ही सीएचसी में भी 140 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें छह लोग संक्रमित मिले हैं।


ग्राम बिचोला व पेतिखेड़ा में कोविड जांच के लिए 37 के लिए सैंपल
फतेहाबाद ग्राम पेतिखेड़ा और बिचोला में बृहस्पतिवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। 37 लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने बताया कि ग्राम बिचोला से 16 और पतिखेड़ा से 21 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जांच टीम मेें डॉ. अनुज गांधी, रंजीत नागर आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed