{"_id":"60965c58fdf46219ea765ed1","slug":"four-patients-dies-and-225-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 396 मरीज हुए ठीक, 225 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में 396 मरीज हुए ठीक, 225 नए संक्रमित मिले
Sun, 09 May 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 May 2021 08:09 AM IST
सार
बीते सप्ताह में नए संक्रमितों का आंकड़ा चार-पांच सौ के पार पहुंच जा रहा था, अब दो-ढाई सौ के बीच थम गया है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में 30 अप्रैल की रात से कोरोना कर्फ्यू में नए कोरोना संक्रमितों में कमी आई है। साथ ही संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में ही 396 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि 225 नए संक्रमित भी सामने आए हैं। शनिवार को चार और संक्रमितों की मौत भी हो गई। इससे मृतकों की संख्या 296 पहुंच गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 4707 मरीजों की जांच में 225 नए संक्रमित मिले हैं। एक महिला सहित चार मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चारों मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होने पर वेंटीलेटर पर रखा गया। कुल मरीजों का आंकड़ा 23276 है। जिनमें 2246 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
अब तक 296 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 396 नए समेत कुल 20734 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, जब तक संक्रमण नियंत्रण में नहीं आ जाए लोग अपने घरों में रहें। डबल मास्क पहनें। अति आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें। सार्वजनिक रूप से लोगों से मिलने से बचें।
विज्ञापन
सीकरी में 232 की जांच, तीन संक्रमित
फतेहपुर सीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीमों ने शनिवार को फतेहपुर सीकरी के गांव अरहेरा, मलिकपुर, जाजउ, मंडोली, दौलताबाद, नगला बहरावती एवं कौरई गांव में कोरोना संक्रमण की जांच की गई। इस दौरान 232 लोगों की एंटीजन जांच में तीन लोग पॉजिटिव पाए गए।
बाह सीएचसी से देहात में गईं स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने 108 लोगों की कोरोना की जांच की। जिनमें से दो मरीज पॉजिटिव मिले। जिन्हें कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि नगूपुरा में 13, नगरिया में 8, गोपालपुरा में 14, पुरा नरहौली में 19, फरैरी में 13, होलीपुरा में 11, बिजकौली में 19, पुरा भजनलाल में 11 लोगों की जांच की गई।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ में 47 लोगों की जांच की गई। जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. वीके सोनी ने बताया कि पॉजिटिव मिले लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संवाद