{"_id":"5bf15b9fbdec226986720197","slug":"four-officers-including-dm-and-ssp-will-be-present-in-ngt-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज एनजीटी में पेश होंगे डीएम, एसएसपी समेत चार अफसर, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज एनजीटी में पेश होंगे डीएम, एसएसपी समेत चार अफसर, जानिए क्या है मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में गिरिराज परिक्रमा संरक्षण को लेकर सोमवार को डीएम, एसएसपी सहित चार आलाधिकारियों की एनजीटी में पेशी होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान एनजीटी ने गोवर्धन पूजा की अव्यवस्थाओं से नाराज होकर अफसरों को तलब किया था।
आज एक बार फिर एनजीटी में गोवर्धन परिक्रमा पर सुनवाई होने जा रही है। पिछली सप्ताह सुनवाई के दौरान आदेशों की अवमानना और गोवर्धन में अन्नकूट महोत्सव (गोवर्धन पूजन) दौरान अव्यवस्थाओं पर एनजीटी ने कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही डीएम, एसएसपी, एमवीडीए उपाध्यक्ष और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी को पेश होने का आदेश दिया था।
इससे हरकत में आए प्रशासनिक अफसरों ने सुनवाई से पहले ही परिक्रमा मार्ग में वाहनों को पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही गोवर्धन के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। पार्किंग स्थल दुरुस्त कर दिए हैं। इनकी रिपोर्ट को लेकर तलब किए गए आलाधिकारी आज एनजीटी में पेश होंगे।
विज्ञापन
संभावना जताई जा रही है कि डीएम के स्थान पर एडीएम जा सकते हैं तो चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी के स्थान पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड तथा एसएसपी बबलू कुमार और प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप जाएंगे।