फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eight new cases of covid 19 reports in firozabad uttar pradesh

फिरोजाबाद में कोरोना: अमेरिका से लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनकी दो बेटियों समेत आठ नए संक्रमित

Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में भी कोरोना मरीज फिर से बढ़ने लगे हैं। कई महीनों बाद 24 घंटे में आठ नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन मरीज विदेश से लौटे हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। 

विज्ञापन
eight new cases of covid 19 reports in firozabad uttar pradesh
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। यूएसए से लौटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी दो बेटियों सहित जिले में सोमवार को आठ नए मरीज मिले हैं। 24 घंटे में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर स्वास्थ्य विभाग मे हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से मरीजों की छानबीन होती रही।

विज्ञापन

वहीं, सर्विलांस टीमें भी मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच के लिए पहुंची। संक्रमित पाए गए मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।  चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद मरीजों को होम आइसोलेट किया है। जनपद में एक्टिव केस बढ़कर 10 हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

अमेरिका से सुहागनगरी में लौटे सॉफ्टेवयर इंजीनियर और उनकी दो बेटियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर का परिवार 26 दिसंबर को शहर के गणेश नगर में अपने निवास पर लौटा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी को कराई थी जांच
क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो जनवरी को सॉफ्टवेयर इंजीनियर के परिवार की कोरोना जांच के लिए सैंपल कराए थे। इसमें तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। सुहागनगर में अपने मित्र के यहां आए 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक की रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच कराई गई थी। 

दिल्ली से गणेश नगर में आई 24 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। युवती की मोबाइल टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम पहुंची। युवती का ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल लिया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों का भी सैंपल लिया गया। 

67 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी संक्रमित
पैमेश्वर गेट गली नंबर आठ निवासी 67 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शिकोहाबाद एटा रोड निवासी 36 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया है। युवक नए साल पर दिल्ली से लौटा था। शिकोहाबाद निवासी 35 वर्षीय युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी मरीजों के घर पहुंचकर सैंपल लिए। सभी को फिलहाल होम आइसोलेट किया है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि 24 घंटे में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।

विदेश से आए तीन और लोग
रविवार को रात्रि तीन और लोग विदेश से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग को खबर मिलीं तो तुरंत ही विदेश से आने वाले लोगों की जांच के लिए टीमें पहुंच गईं। विदेश से आने वाले लोगों को सात दिन के लिए क्वारंटीन किया है। इधर, कोविड कंट्रोल रूम से निगरानी बढ़ाई जा रही है। अभी तक 160 से ज्यादा लोग विदेश से सुहागनगरी में वापस लौटे हैं।

कंट्रोल रूम में बढ़ी हलचल
सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम का संचालन हो रहा है। अभी तक  विदेश से आने वाले लोगों की निगरानी कोविड रूम से की जा रही है। सोमवार को चार मरीज संक्रमित पाए गए। उसके बाद कंट्रोल रूम में हलचल शुरु हो गई। कंट्रोल रूम से टीमों को रवाना किया गया। शासन को भी रिपोर्ट भेजी गई। इधर, मरीजों को फोन कर ट्रेसिंग भी की गई।

अस्पतालों में बढ़ाई गई सतर्कता
कोविड मरीज निकलने के बाद अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। जो मरीज और तीमारदार बिना मास्क के आए थे, उन्हें मास्क लगाकर आने के लिए कहा गया। सभी कर्मचारियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed