{"_id":"604f24ff8ebc3e5918521c79","slug":"four-munna-bhai-caught-for-copying-in-medical-exam-by-bluetooth-device-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मेडिकल की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल, तीन छात्राओं सहित चार परीक्षार्थी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मेडिकल की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल, तीन छात्राओं सहित चार परीक्षार्थी पकड़े गए
Mon, 15 Mar 2021 02:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:42 PM IST
सार
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में चल रही है परीक्षा
- पकड़े गए परीक्षार्थियों में तीन छात्राएं, चारों परीक्षार्थी एत्मादपुर के एफएच मेडिकल कॉलेज के हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में चल रही एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल की पूरक परीक्षा (पार्ट सेकेंड) में शनिवार को चार परीक्षार्थी ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। चारों के खिलाफ अनफेयर मीन (यूएफएम) के तहत कार्रवाई की गई। कॉपियां और ब्लूटूथ डिवाइस सील कर दी गई है।
पूरक परीक्षा नौ मार्च से शुरू हुई है। यह 17 मार्च तक चलेगी। 13 मार्च से पहले कोई मेडिकल छात्र नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. बृजेश तिवारी के मुताबिक 13 मार्च को दो छात्रों को प्रवेश द्वार पर तलाशी के दौरान ही ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। इसमें से एक एसएन मेडिकल कॉलेज और एक एफएच मेडिकल कॉलेज का छात्र है। बरामद ब्लूटूथ डिवाइस को रखवाकर और विधिवत तलाशी लेने के बाद दोनों को परीक्षा केंद्र में भेज दिया गया।
ऐसे पकड़े गए परीक्षार्थी
परीक्षा शुरू होने के बाद कुछ परीक्षार्थियों की गतिविधियां कक्ष निरीक्षक को संदिग्ध लगी। उनकी तलाशी ली गई। इसके बाद चार परीक्षार्थी पकड़ में आए। इन्होंने कपड़े और मास्क में डिवाइस लगा रखी थी। पकड़े गए चार नकलचियों में से तीन छात्राएं है। चारों ही एत्मादपुर के एफएच मेडिकल कॉलेज में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
अक्तूबर 2020 में भी 10 छात्र पकड़े गए थे
विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में ही 21 अक्तूबर 2020 को एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान 10 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए थे। ये सभी एत्मादपुर के एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं थे। इनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस और नकल की पर्चियां पकड़ी गई थीं। परीक्षार्थियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।